{"_id":"b49ad429976777d8e5f25d7b306c4a25","slug":"transportation-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा व शिमला जाने के लिए बढ़ेंगे रोडवेज के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटरा व शिमला जाने के लिए बढ़ेंगे रोडवेज के चक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज के सोनीपत डिपो के बेड़े में 5 नई बसें शामिल की गई हैं। इन्हें लांग रूटों पर चलाया जाएगा। इनके स्थान पर हटने वाली बसों को कटरा व शिमला रूट पर चलाया जाएगा। इन रूटों पर अतिरिक्त बसें बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वर्तमान में सोनीपत व गोहाना डिपो में 236 बसें ऑन रूट हैं। पांच नई बसें आने से सोनीपत रोडवेज के बसों की संख्या अब 241 तक हो गई है। सोनीपत डिपो में नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। योजना के तहत डिपो के बेड़े में और भी नई बसों को शामिल किया जाना है। पहले चरण में डिपो को 5 नई बसें मिल गई हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, अगले माह 5 और नई बसें डिपो में पहुंच गईं हैं। इनमें से तीन बसों को कटरा रूट और 1-1 बस को शिमला व शहांजहापुर रूट के लिए चलाया जाएगा।
विज्ञापन
बसों के अलॉटमेंट के लिए कमेटी गठित
डिपो में खड़ी बसों को ऑन रूट पर उतारने के लिए अलॉटमेंट के लिए रोडवेज विभाग ने कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में संग्रह क्रय अधिकारी दीपक कुंडू, कर्मशाला प्रबंधक रविश हुड्डा और कार्य निरीक्षक कर्मबीर को नियुक्त किया गया है।
पासिंग के लिए आरटीए के पास भेजी बसें
रोडवेज की नई बसों को पासिंग के लिए आरटीए कार्यालय में बसों को फाइल भेजी गई है। अगले सप्ताह तक आरटीए की ओर से बसों के परिचालन के लिए पासिंग पर मुहर लगने की उम्मीद है। बसों की पासिंग होने के बाद ऑन रूट किया जाएगा।
रोडवेज के बेड़े मेें पांच नई बसें आ गई हैं। चालकों की भर्ती होने के बाद रोडवेज के बेड़े को और बढ़ा दिया जाएगा। पासिंग होने के बाद अगले सप्ताह बसों को ऑन रूट किया जाएगा।
जयपाल राणा, महाप्रबंधक, रोडवेज