फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trains were delayed from 40 minutes to 7 hours

Sonipat News: 40 मिनट से लेकर पौने सात घंटे देरी तक पहुंचीं ट्रेनें

Sun, 20 Apr 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Trains were delayed from 40 minutes to 7 hours
सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। आए दिन ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेन व सवारी गाड़ियां घंटों देरी से चलीं।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला अप-डाउन रूट पर शनिवार को दर्जनभर ट्रेन एक से लेकर करीब 6:41 घंटे तक की देरी से चलीं। अधिकतर सवारी गाड़ियां 30 मिनट से 3 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंचीं। गाड़ियां अपनी यात्रा समय से प्रारंभ करने के बाद भी अन्य स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही हैं। आए दिन ट्रेन की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 6:41 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:17 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:04 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:27 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची। वहीं अंबाला से दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 64454 सवारी गाड़ी 3:12 घंटे, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:45 घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस 50 मिनट, 20434 जम्मू मेल 47 मिनट, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 41 मिनट, 64464 सवारी गाड़ी 1:01 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दिल्ली मंडल के तहत कई रेलवे स्टेशनों पर चल रहे रेल कनेक्टिविटी के कार्य को हाल ही पूरा किया गया है। दिल्ली-अंबाला रूट पर धीरे-धीरे ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed