फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Train operations will be affected for three days on Delhi-Punjab route

Sonipat News: दिल्ली-पंजाब रूट पर तीन दिन प्रभावित रहेगा ट्रेनों का परिचालन

Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Train operations will be affected for three days on Delhi-Punjab route
फोटो 35- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-पंजाब रूट पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, अतिरिक्त निर्माण व परिवर्तन कार्य के चलते तीन दिन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से जुलाई में फिरोजपुर मंडल के सनाहवाल-अमृतसर सेक्शन के जंडियाला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। ऐसे में ट्रेन संख्या 14669 नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 13-14 जुलाई, 14680 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 से 14 जुलाई तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ब्लॉक के चलते अंबाला-दिल्ली और अंबाला-यूपी की ओर आवागमन करने वाली कुल 21 एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग दिन रद्द किया गया है। इसके अलावा 27 एक्सप्रेस ट्रेनों को पंजाब-जम्मू रूट पर अलग-अलग दिन मार्ग परिवर्तन करके चलाया जाएगा। साथ ही 4 ट्रेनों को बीच मार्ग तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

15 एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में 15 मिनट से 1:05 घंटे तक की देरी होगी। दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का 14 जुलाई को अमृतसर के बजाय जालंधर सिटी तक व 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का जालंधर सिटी से ही परिचालन शुरू किया जाएगा। 14497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का 12-13 जुलाई को मार्ग में 15 मिनट की देरी से परिचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed