फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Traders of the textile market demanded that Gohana should be made a district.

Sonipat News: कपड़ा मार्केट के व्यापारियों की मांग जिला बने गोहाना

Fri, 02 Jan 2026 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traders of the textile market demanded that Gohana should be made a district.
फोटो 10: सुल्तान सिंह
गोहाना। अब गोहाना को जिला बनाने की मांग को लेकर कपड़ा मार्केट के व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की है। उनका कहना है कि गोहाना पहले से ही एक सशक्त व्यापारिक केंद्र के रूप में पहचान बना चुका है। यहां दूरदराज के इलाकों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं।
विज्ञापन

गोहाना के जिला बनने से व्यापार से जुड़े सरकारी कामकाज, बैंकिंग, टैक्स और लाइसेंस जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलेंगी जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। व्यापारियों के अनुसार इससे बाजार में रौनक बढ़ेगी। नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। गोहाना की पहचान और मजबूत होगी।
विज्ञापन

गोहाना की कपड़ा मार्केट पूरे इलाके की जरूरतें पूरी करती हैं। जिला बनने से बड़े व्यापारी और कंपनियां यहां आएंगी। इससे थोक व्यापार बढ़ेगा। माल की आवक आसान होगी। प्रतिस्पर्धा के साथ विकास को नई दिशा मिलेगी। -सुशील कुंडू
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं तीस वर्षों से गोहाना में कपड़े का व्यापार कर रहा हूं। जिला बनने से टैक्स, लाइसेंस और अन्य सरकारी काम यहीं हो जाएंगे। बाहर जाने की मजबूरी खत्म होगी। व्यापार को नई गति मिलेगी। -अनुज जैन
गोहाना के जिला बनने से महिलाओं के लिए व्यापार करना आसान होगा। बैंक और दफ्तर पास होने से काम सरल होगा। बाजार का विस्तार होगा। महिलाओं की भागीदारी मजबूत बनेगी। साथ ही कपड़ों की वैरायटी भी बढ़ेगी। -सुशीला, महिला कपड़ा व्यापारी।
हम युवा व्यापारी गोहाना में ही आगे बढ़ना चाहते हैं। जिला बनने से नए शोरूम, ब्रांड और आधुनिक व्यापार के अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। -रवि आहूजा
हमारी पुरानी कपड़ा मार्केट ही गोहाना की पहचान है। जिला बनने से इस पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी। बाहर के लोग गोहाना को जानेंगे और पारंपरिक व्यापार को नया जीवन मिलेगा। -दीनानाथ।

छोटे दुकानदारों के लिए जिला बनना बेहद जरूरी है। कामकाज पास होने से खर्च कम होगा। बिक्री बढ़ेगी तो छोटे व्यापारी आत्मनिर्भर बनेंगे और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। -सुल्तान सिंह।

मैं साड़ियों का व्यापार करता हूं। गोहाना के जिला बनने से आवाजाही बढ़ेगी। ट्रांसपोर्ट और सप्लाई सिस्टम मजबूत होगा। माल की ढुलाई आसान होगी। लागत घटेगी और सीधा लाभ मिलेगा। -टीटू बजाज।

अभी छोटे-छोटे कामों के लिए सोनीपत जाना पड़ता है जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। जिला बनने से सरकारी और व्यापारिक सुविधाएं यहीं मिलेंगी और थोक व खुदरा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। -सुभाष नरवाल।

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

फोटो 10: सुल्तान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed