फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Toll free for five villages at Jharoti Plaza in Sonipat

सोनीपत: झरोठी प्लाजा पर इन पांच गांवों का टोल फ्री, आधार कार्ड दिखाने पर निकाल सकेंगे वाहन

Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Sep 2023 01:19 AM IST
सार

भाजपा जिला अध्यक्ष से बदतमीजी करने वाले टोलकर्मियों पर कार्रवाई होगी। मंगलवार को भी ग्रामीण पूरा दिन टोल को फ्री करवा तीर्थ राणा के साथ धरने पर बैठे रहे। दहिया खाप व ग्रामीणों ने भी टोल कर्मियों पर गलत व्यवहार के आरोप लगाए, एसडीएम की मध्यस्थता से समझौता हुआ।  

विज्ञापन
Toll free for five villages at Jharoti Plaza in Sonipat
सोनीपत के गांव झरोठी स्थित टोल प्लॉजा को फ्री कराकर सभी बूथ के पास मौजूद ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के खरखौदा क्षेत्र के गांव झरोठी स्थित टोल प्लाजा पर भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा और ब्लॉक समिति अध्यक्ष सतेंद्र दहिया के साथ हुए विवाद के बाद दूसरे दिन भी पूरा दिन टोल फ्री रखा गया। हालांकि रात में टोल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन


एसडीएम खरखौदा डॉ. अनमोल ने शाम को दोनों पक्षों को बुलाया था। उनकी मध्यस्थता में पंचायत में यह तय हुआ कि टोलकर्मी अब किसी ग्रामीण के साथ बदतमीजी या गलत व्यवहार करेंगे तो उनके खिलाफ टोल प्रबंधन कार्रवाई करेगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि आसपास के जन प्रतिनिधियों के अलावा पांच गांवों के लोगों को भी आधार कार्ड दिखाने पर टोल फ्री होगा। साथ ही 20 किलोमीटर के दायरे में राहत दी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को हुए विवाद के बाद बेशक रात 11 बजे टोल शुरू हो गया था, लेकिन मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे फिर से भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सतेंद्र दहिया के अलावा दहिया खाप के प्रतिनिधियों व आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने झरोठ टोल प्लाजा पर पहुंचकर फ्री करवाते हुए धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग थी कि टोल पर बदतमीजी करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए व आसपास के गांवों का टोल फ्री किया जाए। ग्रामीण टोल मालिक को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

इसके बाद शाम के समय एसडीएम डॉ. अनमोल की मध्यस्थता में एक पंचायत की गई, जिसमें करीब ढाई घंटे तक दोनों पक्षों में बहस हुई। बाद में दोनों पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को एक बैठक करना तय किया गया। साथ ही टोल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि उनके टोल कर्मी भविष्य में ग्रामीणों या किसी अन्य के साथ बदतमीजी नहीं करेंगे।

इसके अलावा आसपास के जनप्रतिनिधियों व पांच गांवों के ग्रामीणों को पहचान पत्र दिखाने पर टोल फ्री करने पर भी सहमति बनी। इस गांवों में झरोठी, झरोठ, कंवाली, थाना कलां व रोहट को शामिल किया गया है। इसके अलावा 20 किलोमीटर के दायरे के ग्रामीणों को राहत के साथ 350 रुपये का मासिक पास प्रदान किया जाएगा। हालांकि, इस मामले में बुधवार को भी टोल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच बैठक तय हुई है, जिसमें कुछ अन्य मुद्दों को भी सुलझाया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के तहत ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।

विवाद के बीच जिला परिषद चेयरपर्सन का सुरक्षाकर्मी वापस बुलाया
गांव झरोठी में चल टोल विवाद के बीच जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया के सुरक्षाकर्मी (एसपीओ) को वापस बुला लिया गया है। मोनिका दहिया ने बताया कि वह मंगलवार को दोपहर के समय सोनीपत में एक बैठक में भाग लेने के लिए गई थीं। बैठक से बाहर आईं तो उनका सुरक्षाकर्मी वहां पर मौजूद नहीं था। चालक से पूछने पर पता चला कि वह यह कहकर चला गया कि उन्हें कार्यालय में बुलाया गया है। इस पर मोनिका दहिया ने डीसी से बात की तो उन्होंने पुलिस आयुक्त से मिलकर वजह जानने की सलाह दी। मोनिका दहिया फिर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची, लेकिन वहां पुलिस आयुक्त नहीं मिले। उनसे बात की तो मोनिका ने कहा कि पुलिस आयुक्त ने उन्हें कहा कि वह उनसे फिर बात करेंगे। मोनिका दहिया ने रोष जताते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी सुरक्षा किस कारण हटाई गई।

टोल प्रबंधन ने शर्तें मानीं, भिगान टोल प्रबंधन को भी देंगे चेतावनी : तीर्थ राणा
भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि झरोठी टोल प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांग मानी है। अब टोल कर्मी वर्दी में दिखेंगे और किसी भी ग्रामीण से गलत व्यवहार नहीं करेंगे। साथ ही टोल में भी नियमों के तहत छूट दे दी गई है। अब भिगान टोल प्लॉजा प्रबंधन को चेतावनी दी जाएगी। वहां भी कर्मी अभद्रता करते हैं। सुधार नहीं हुआ तो वहां भी धरना दिया जाएगा।

टोलकर्मियों के व्यवहार के कारण ग्रामीणों में था रोष : सुरेंद्र बाणिया
दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया बाणिया ने कहा कि टोल कर्मियों के लगातार अभद्र व्यवहार के कारण आसपास के ग्रामीणों में लंबे समय से रोष था। यही कारण रहा कि ग्रामीणों को टोल फ्री करवा के धरना दिया। ग्रामीणों का धरना शांतिपूर्ण रहा और कोई तोड़फोड़ नहीं हुई। भविष्य में भी टोल कर्मियों ने अपना व्यवहार नहीं सुधारा तो आंदोलन का दूसरा रास्ता अपनाया जाएगा।


झरोठी टोल पर हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। दोनों पक्ष पुलिस में दी गई शिकायतों को वापस लेने पर सहमत हो गए हैं। -डॉ. अनमोल, एसडीएम, खरखौदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed