{"_id":"636c034186342078642efa9a","slug":"to-trust-puri-peethadheeshwar-swami-namasta-dr-sonipat-news-rtk663036138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के आगमन को लेकर कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के आगमन को लेकर कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में 20 नवंबर को विराट धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पहुंचेंगे।
विराट धर्म सभा को लेकर जिले के विभिन्न मंदिरों में कलश पूजन की शुरुआत की गई है। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में कलश स्थापित किए हैं। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के प्रवास व विराट धर्म सभा की तैयारियों को लेकर 108 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जगत गुरु शंकराचार्य स्वागत समिति के सदस्य तरुण देवीदास ने कहा कि कलश यात्रा के रूप में काफी संख्या में श्रद्धालु विराट धर्म सभा में पहुंचकर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के विचारों को सुनेंगे।
धर्म सभा को लेकर राधा कृष्ण मंदिर, मोहल्ला कलां के प्रांगण में महिलाओं ने कलश की स्थापना की है। कई महिलाओं ने अपने घरों में कलश स्थापित कर विराट धर्म सभा में शामिल होने का निर्णय लिया। वहीं राज मोहल्ला में सामाजिक कार्यकर्ता वंदना व उनकी टीम में शामिल महिलाओं ने कलश की स्थापना कर विराट धर्म सभा के आयोजन को लेकर चर्चा की। तरुण देवीदास ने कहा कि घरों में कलश स्थापना के बाद श्रद्धालु परिवार सहित प्रतिदिन पांच मिनट अपने इष्ट का ध्यान भी करें। प्रतिदिन 15 मिनट तक मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर से परहेज करें। राष्ट्रोत्कर्ष के लिए सामाजिक चिंतन करें। स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधरोपण, गो सेवा, बुजुर्गों व जरूरतमंदों की सेवा जैसे विषयों पर विचार करें।