फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   To mobilize crowd on Total Revolution Day

संपूर्ण क्रांति दिवस पर भीड़ जुटाने के लिए

Fri, 04 Jun 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
To mobilize crowd on Total Revolution Day
किसानों ने संपूर्ण क्रांति दिवस पर भीड़ जुटाने के लिए गांवों में संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जहां लोगों से पांच जून को भाजपा-जजपा नेताओं के कार्यालयों पर पहुंचकर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। इसको लेकर आंतिल खाप के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई और पांच जून के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

पंजाब के संगठनों के किसान नेताओं ने बैठक करके संपूर्ण क्रांति दिवस पर भाजपा नेताओं का कड़ा विरोध जताने की बात कही है। वहीं आप के नेता भी इस संपूर्ण क्रांति दिवस के समर्थन में उतर गए है और वह भी किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर आंतिल खाप के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें बिजेंद्र आंतिल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पांच जून को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया जाएगा। उस दिन भाजपा-जजपा के सांसदों, विधायकों व अन्य नेताओं के कार्यालयों पर कृषि कानून की प्रतियां जलाई जाएंगी। इसके लिए गांवों में अभियान शुरू कर दिया गया है और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सांसदों व विधायकों के कार्यालय पर पहुंचने की अपील की जा रही है। वहीं कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर पंजाब के संगठनों के किसान नेताओं की बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि सरकार भी किसानों की बात नहीं सुन रही है तो किसान भी अड़े हुए हैं और वह कृषि कानून रद्द कराने के बाद ही वापस जाएंगे। किसान नेताओं ने कहा कि संपूर्ण क्रांति दिवस पर भाजपा नेताओं के कार्यालयों पर कानून की प्रतियां जलाई जाएंगी और यह पूरे देश में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed