फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three-way contest for the post of President in the Bar Association election.

Sonipat News: बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Fri, 04 Sep 2026 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Three-way contest for the post of President in the Bar Association election.
फोटो :: सोनीपत में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों संग आरओ अनूप सिंह दहिया। स्रोत एसोसिएशन
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन सोनीपत की नई कार्यकारिणी के चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इस बार प्रधान पद पर महिला अधिवक्ता के प्रवेश ने मुकाबले को खास बना दिया है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए कुसुम खत्री दहिया, मोहिंद्र सैनी और वीरेंद्र त्यागी मैदान में हैं। इससे बार की चौधर के लिए त्रिकोणीय मुकाबला तय है। महासचिव पद पर अनुराग खत्री, निशांत दहिया और रविंद्र कुमार शर्मा के बीच टक्कर होगी। खजांची पद पर अंकित वत्स, मनीष, साहिल राणा, समुंदर दहिया और योगेश सहित पांच उम्मीदवार हैं। वरिष्ठ उप प्रधान पद पर अमित कुमार मलिक और सचिन शर्मा आमने-सामने हैं। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के निर्देशानुसार चुनाव 11 सितंबर को होंगे। रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह दहिया की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन

छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
नामांकन प्रक्रिया के बाद छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। उप अध्यक्ष (महिला) पद पर रोबिन दहिया निर्विरोध चुनी गईं। जॉइंट सचिव (महिला) पद पर मेघा वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। लाइब्रेरी एग्जीक्यूटिव (महिला) पद पर मान्या निर्विरोध चुनी गईं। एग्जीक्यूटिव मेंबर के तीन पदों पर विजय इंदौरा, महक और रोबिन भी निर्विरोध चुने गए हैं। मेघा सिंह ने जॉइंट सचिव (महिला) पद से अपना नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed