फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   three injured in firing and scuffle

झगड़े में गोली मारने व धारदार हथियार से हमला करने में तीन घायल

Fri, 18 Nov 2022 07:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
three injured in firing and scuffle
कुंडली। गांव नाहरी में रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए झगड़े में एक पक्ष से कबड्डी नर्सरी प्रशिक्षक व उनके पास अभ्यास करने का आया एक किशोर घायल हो गए। प्रशिक्षक पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया गया है। वहीं इस दौरान उन पर गोली भी चलाई गई। गोली से बचने को वह झुक गए तो गोली अभ्यास करने आए एक किशोर की बाजू को छूकर निकल गई। जिससे वह भी घायल हो गए। इस दौरान आरोपी युवक के साथी को भी गोली लगी है। तीनों घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल प्रशिक्षक के बयान पर एक नामजद सहित अन्य पर हत्या की कोशिश तथा दूसरे पक्ष से घायल युवक की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव नाहरी निवासी सुमित कुमार ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि वह गांव में आदर्श युवा खेल एवं विकास समिति द्वारा चलाई जा रही कबड्डी नर्सरी में प्रशिक्षक हैं। वह वीरवार देर शाम प्रशिक्षण देने के लिए कम्यूनिटी हाल में गए थे। रात को अचानक 10-12 हथियारबंद युवक वहां पर पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने पिस्तौल की बट, डंडों और रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जब वह बचकर भागने लगे तो एक हमलावर ने गोली चला दी। गोली से झुककर बच गए, लेकिन गोली वहां अभ्यास करने आए गांव के हर्ष (17) के हाथ को छूकर निकल गई। उसने देखा कि हमलावरों में गोली चलाने वाला उनके गांव का रितिक उर्फ भोला व अन्य थे। गांव में वीरवार को बाजार लगता है। ऐसे में गोली चलने की आवाज सुनकर लोग नर्सरी की तरफ भागे तो हमलावर वहां से भाग गए। इस दौरान एक युवक भागते हुए गिर गया था। जिसे लोगों ने पकड़ लिया था। आसपास के लोगों ने घायल प्रशिक्षक और खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में सुमित के बयान पर रितिक उर्फ भोला और अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से घायल साहिल की मां ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से गांव जाटी कलां फिलहाल दिल्ली के नरेला निवासी नीलम ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा साहिल वीरवार देर शाम गांव नाहरी आया था। उसने बताया था कि वह अपने दोस्त रितिक से मिलने जा रहा है। रात को राहुल नाम के युवक ने घर आकर बताया कि साहिल घायल हो गया है। वह अपने दूसरे बेटे को लेकर अस्पताल में पहुंचीं, जहां पर साहिल गोली लगने से घायल होकर अस्पताल में भर्ती था। उनके बेटे को चिकित्सक ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जिस पर उन्होंने अपने बेटे को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके बेटे को अज्ञात ने गोली मारकर घायल किया है। पुलिस ने नीलम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित ने पुलिस को बताया कि उन पर वीरवार रात हुए हमले से एक दिन पहले भी हमला हुआ था। जिसकी शिकायत उन्होंने बारोटा चौकी में दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह सामाजिक संस्था से जुड़ कर समाज सेवा कर रहे हैं। उन्होंने 11 नवंबर को भी डायल-112 पर गांव में पंचायती जमीन पर हुए अवैध कब्जों की शिकायत दी थी। तब उन्हें धमकी मिली थी। इससे पहले भी वह कब्जों को लेकर शिकायत देते रहे हैं। गांव नाहरी में हुए झगड़े में कबड्डी प्रशिक्षक व एक किशोर तथा दूसरे पक्ष से एक युवक घायल है। दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मामले में गहनता से जांच जारी है। प्रशिक्षक ने गांव के युवक व साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं पहले मामले में आरोपी युवक के साथी की मां ने अज्ञात पर बेटे को गोली मारने का आरोप लगाया है। मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed