{"_id":"6682f4895302b38045097059","slug":"three-accused-involved-in-robbery-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120562-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Jul 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने हमला कर कार लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चिढ़ाना निवासी रामपाल, फिलहाल इंडियन कॉलोनी मुरथल, मूल रूप से नेपाल और फिलहाल गांव कुराड़ निवासी रितेश और कुराड़ के मंजीत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि मंजीत को एक दिन के रिमांड पर भेजा है।
रोहणा फिलहाल पटेल नगर निवासी मंदीप ने 30 जून को दी शिकायत में बताया था कि उनका मुरथल में लक्की ढाबा है। रात करीब 1 बजे ढाबे के कार्यालय में बैठा था। मंजीत, रितेश उसके पास आए और कमरा देने के लिए कहने लगे। मना करने पर मंजीत गाली देने लगा और थप्पड़ मारे। मंजीत ने जेब से पिस्तौल निकाल जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली दीवार में जाकर लगी। उसके बाद मंजीत ने गले से रुद्राक्ष की सोने की चेन व जेब से 2500 रुपये छीन लिए और भाग गए। पुलिस ने मुरथल थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सहायक उप निरीक्षक जयबीर ने बताया कि वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक पिस्तौल, 12 रौंद व दो नाली डोगा, 25 रौंद लाइसेंस, चेन व 2500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को बरामद कर लिया है।