{"_id":"674b7fa556210f445f016517","slug":"third-accused-of-shooting-security-guard-and-robbing-cash-van-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128564-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सुरक्षा गार्ड को गोली मार कैश वैन लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सुरक्षा गार्ड को गोली मार कैश वैन लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Dec 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के बाहर सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर कैश वैन से 38 लाख रुपये लूटने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी झज्जर जिले के गांव रिवाड़ी खेड़ा निवासी दीपक उर्फ जोरा है। उसे अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लिया है।
कुंडली स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर 28 जून को गार्ड मुनेश्वर को गोली मारकर कैश वैन से 38 लाख रुपये लूट लिए थे। जिसमें कैश वैन पर सुरक्षा गार्ड पूर्णमल ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद झज्जर जिले के गांव मातन के पास से गांव रिवाड़ी खेड़ा के दीपक कुमार को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब पुलिस ने उसके साथी दीपक उर्फ जोरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।