फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   They stole the cattle and fled in a pickup truck, when chased, the accused pelted stones

Sonipat News: पशु चोरी कर पिकअप में ले भागे, पीछा करने पर आरोपियों ने बरसाए पत्थर

Sat, 01 Mar 2025 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
They stole the cattle and fled in a pickup truck, when chased, the accused pelted stones
गोहाना। गांव मिर्जापुर खेड़ी में चोर दो भैंस व एक कटड़ी चोरी कर पशुओं को पिकअप गाड़ी में चढ़ाकर भाग गए। पशुपालक ने चोरों का पीछा किया तो चोरों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और भाग निकले। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी बलजीत ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी और पशुपालन करते हैं। उनके घर के साथ ही पशुबाड़ा है। उन्होंने बुधवार रात को अपने पशुओं को पशुबाड़े में बांधकर चारा डाल दिया और सो गए थे। वीरवार तड़के शोर सुनकर उनकी और उनके पिता रामकुमार की नींद खुल गई। दोनों ने बाहर निकलकर देखा तो घर का दरवाजा टूटा मिला। पशुबाड़े में दो भैंस और एक कटड़ी नहीं थी। वह घर से बाहर निकले तो कुछ दूरी पर पिकअप गाड़ी खड़ी दिखाई दी, इसमें उनके पशु चढ़ा रखे थे। वह पिकअप की तरफ जाने लगे तो उसमें सवार लोग गाड़ी दौड़ानी शुरू कर दी। उन्होंने पीछा किया तो उन पर पत्थर फेंके गए और चोर पिकअप में पशुओं को लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed