{"_id":"64f782db634b9b832a0cc284","slug":"there-should-be-no-hindrance-in-the-development-of-imt-deputy-commissioner-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5575-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमटी के विकास में न आए अड़चन : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमटी के विकास में न आए अड़चन : उपायुक्त
Wed, 06 Sep 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 52. लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार। स्रोत: सूचना विभाग
खरखौदा। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में इंडस्ट्रियल माॅडल टाउनशिप (आईएमटी) को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आईएमटी क्षेत्र के विकास की अहम परियोजनाओं में एक है। ऐसे में इसके विकास में कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए। अगर यहां पर होने वाले विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत है तो संबंधित अधिकारी उन्हें इसकी जानकारी दें, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा सके।
उपायुक्त ने एसडीएम डाॅ. अनमोल के साथ एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आईएमटी में जल्द ही विकास का आधारभूत ढांचा खड़ा करने के लिए 776 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट खर्च किया जाना है। इसके लिए जल्द ही टेंडर छोड़ा जाना है। ऐसे में वह चाहते हैं कि टेंडर छोड़े जाने से पहले ही आईएमटी में किसी प्रकार की कोई परेशानी या अड़चन आ रही है तो उसे दूर कर लिया जाए। इस पर एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि गोपालपुर से सोहटी जाने के लिए एक रास्ता था जो मारुति के 800 एकड़ प्लांट के बीच से होकर गुजरता था। वह अब से पहले ही उसे शिफ्ट कर चुके हैं और इसे पहले की अपेक्षा चौड़ा किया गया है, जिससे न केवल दोनों गांवों के बीच की कनेक्टिविटी टूटी नहीं है बल्कि और भी बेहतर हो गई है।
उपायुक्त ने औचंदी बॉर्डर मार्ग को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसको चौड़ा करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करें और मुख्यालय भिजवाएं, ताकि इसको चौड़ा किया जा सके और जाम से छुटकारा पाया जा सके। उन्होंने गांव पीपली में मुख्य सड़क पर भरने वाले पानी की सही व्यवस्था करने के लिए बीडीपीओ दीपिका शर्मा को निर्देश दिए। एचएसआईआईडीसी के एजीएम कुलबीर सिंह ने कहा कि आईएमटी में पंचायत भूमि और मार्केट रेट लागू करने को लेकर तहसील कार्यालय की ओर से कुछ कार्य करना है, जिस पर उपायुक्त ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को एक सप्ताह में पूरा करवाएं। इस दौरान तहसीलदार जीवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, एचएसआईआईडीसी के संपदा प्रबंधक मंजीत कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक मौजूद रहे।