फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The youth who came to party in Murthal shot the cashier, Gambhir

Sonipat: मुरथल में पार्टी करने आए युवकों ने कैशियर को मारी गोली, गंभीर

Tue, 02 Jan 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Tue, 02 Jan 2024 10:48 PM IST
सार

नव वर्ष की पहली रात होटल में आए युवकों ने शराब पीने से रोकने पर हंगामा किया। विरोध में पहले होटल में तोड़फोड़ की, फिर कैशियर के पैर में गोली मारकर भाग निकले।

विज्ञापन
The youth who came to party in Murthal shot the cashier, Gambhir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गांव भिगान के पास स्थित एक होटल में एक जनवरी की रात पार्टी करने आए युवकों ने शराब पीने से रोकने पर जमकर हंगामा किया। बाउंसर के विरोध जताने पर पहले तो युवक वहां से चले गए। बाद में तड़के करीब तीन बजे कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचे और होटल में तोड़फोड़ की। इसके बाद कैशियर के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव सांदल कलां निवासी बिजेंद्र मुरथल के गांव भिगान स्थित पानीपत-दिल्ली लेन के हवेली होटल में कैशियर हे। बिजेंद्र ने पुलिस में दर्ज कराए केस में कहा है कि एक जनवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे तीन युवक व दो युवतियां आईं। उनमें से एक युवक बीयर पी रहा था। बीयर पीने से रोकने पर उसने बाउंसर से बहस शुरू कर दी।

विज्ञापन

 

उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो वह राजस्थान नंबर की कार में बैठकर भाग गए थे। इसके कुछ घंटे बाद तड़के 2 बजकर 53 मिनट पर तीन युवक अपने तीन-चार अन्य साथियो के साथ होटल पहुंचे। उन्होंने आते ही ईंट व पत्थर उठाकर होटल में तोड़फोड़ की। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली बिजेंद्र के पैर में लगी। इसके बाद हमलावर भाग गए। हमले में घायल बिजेंद्र को मुरथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में आकर हंगामा करने व गोली मारने की शिकायत मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed