{"_id":"69e2a7528d9737e58300cd4a","slug":"the-young-man-was-murdered-due-to-a-dispute-at-a-wedding-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152614-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शादी में हुए झगड़े की रंजिश में की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शादी में हुए झगड़े की रंजिश में की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव दोदवा में युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्र
गोहाना। गांव दोदवा में युवक की खेतों में दौड़ा कर सुए से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव निवासी अंकित और निकित उर्फ निक्की है। दोनों ने शादी समारोह में मामूली कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की कबूल की है। पुलिस दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
गांव दोदवा निवासी कैलाशो देवी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके बेटे युद्धवीर (22) निजी बैंक के लिए बकाया किस्त वसूली का काम करते थे। वह पानीपत में अपना ऑफिस चलाते थे। उनके बेटे की गांव के युवकों ने पुरानी रंजिश में हत्या की है। पुलिस ने छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 11-12 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में युद्धवीर और आरोपियों के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था।
युवक की सुए से हमला कर हत्या करने के मामले में दो आरोपी पकड़े गए है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल सुआ व बाइक बरामद करने के साथ अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता