{"_id":"699605f7e228bd377300eaf3","slug":"the-weather-suddenly-changed-and-it-rained-lightly-throughout-the-day-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149817-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अचानक बदला मौसम और दिनभर हुई हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अचानक बदला मौसम और दिनभर हुई हल्की बारिश
Thu, 19 Feb 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बूंदाबांदी के बीच छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर जातीं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले में बुधवार की सुबह बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में रिमझिम फुहारे पड़ती रहीं। दोपहर के समय हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। लोगों को एक बार फिर से दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी मामूली इजाफा दर्ज किया जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह से ही बूंदाबांदी के चलते ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखी गई। कृषि विभाग के अनुसार किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। इससे गेहूं और अन्य रबी फसलों को लाभ मिलेगा।