फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The victim's family will get a compensation of Rs 2 lakh in case of death in a hit-and-run accident.

Sonipat News: हिट-एंड-रन दुर्घटना में मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को मिलेगा दो लाख रुपये मुआवजा

Fri, 19 Apr 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
The victim's family will get a compensation of Rs 2 lakh in case of death in a hit-and-run accident.
सोनीपत के लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की मासिक बैठक में जरूरी दिशा-निदेश देते उपायु
सोनीपत। हिट-एंड-रन दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को दुर्घटना मुआवजा योजना-2022 के तहत दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए पीड़ित परिवार को मृत्यु उपरांत उसकी पोस्टमार्टम रिर्पाट एसडीएम कार्यालय में जमा करवानी होगी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि इस संबंध में आपको पास जो भी आवेदन आएं उस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मुआवजा दिलाने का कार्य करें। उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षित स्कूल वाहन नीति में निर्धारित मानकों व मापदंडों की अवहेलना करने वाले स्कूली वाहनों के चालान करें और आवश्यकता पड़ने पर जब्त करें। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तय नियमों की पालना हर हाल में करनी होगी, अवहेलना पर कोई माफी नहीं है। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे स्कूल जिनमें बच्चे ऑटो व वैन के माध्यम से पहुंचते हैं। इन वाहनों की भी निरंतर जांच की जाए। अगर इन वाहनों में क्षमता से ज्यादा बच्चे मिलें तो सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में पीटीएम करवाना सुनिश्चित करें, ताकि ऑटो या वैन के माध्यम से स्कूल पहुंचने वाले बच्चों के अभिभावकों को इस बारे में जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इनमें सोनीपत-ककरोई रोड, पुरखास अड्डा से खिजर मकबरा वाया जटवाड़ा, बड़ी से रामनगर, गोहाना बाईपास से बड़वासनी, गोहाना-महम वाया कथूरा रोड, दिल्ली रोड-सेक्टर-27 मैपस्को सिटी और पीपली-खरखौदा रोड विशेष रूप से शामिल रहे। साथ ही चिह्नित नए ब्लैक स्पॉट को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बारिश से पहले ड्रेनों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने अवैध खनन रोकने व अवैध कालोनियों पर लगाम लगाने उद्देश्य से जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed