{"_id":"696bec3fd736975b17034f6a","slug":"the-unpaved-road-from-bidhlan-to-nirthan-will-be-paved-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148324-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिधलान से निरथान तक कच्चा रोड होगा पक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिधलान से निरथान तक कच्चा रोड होगा पक्का
Sun, 18 Jan 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के बिधलान से निरथान गांव को जोड़ने वाला कच्चा मार्ग। स्रोत: विभाग
- फोटो : reasi news
सोनीपत। बिधलान से निरथान गांव को जोड़ने वाले कच्चे मार्ग को पक्का किया जाएगा। इस पर 53.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने के बाद तीन गांव के रहने वाले 20 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने इसके लिए टेंडर लगाया है। आवंटन के बाद काम शुरू होगा।
गांवों को जोड़ने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करने वाली सरकार की कच्चा पथ योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जाएगा। करीब 1425 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण होने से गांव बिधलान, सेहरी व निरथान में रहने वाले ग्रामीणों को लाभ होगा।
बारिश होने पर मार्ग पर पानी भरने से होती है परेशानी
बारिश के दिनों में कच्चे मार्ग पर पानी भर जाता है। इससे किसानों को खेतों में आने-जाने में दिक्कत होती है। मार्ग पर पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाती थी। किसान लंबे समय से मार्ग को पक्का करने की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन
किसानों की बढ़ती समस्या को देखते हुए कृषि विपणन बोर्ड ने मार्ग को पक्का करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद 53.53 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
बिधलान-नकलोई रोड से सेहरी-निरथान रोड तक कच्चे मार्ग को पक्का करने के लिए सरकार से मंजूरी मिली है। अब मार्ग के निर्माण के लिए 53.53 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर का आवंटन होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने के बाद इस मार्ग पर बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। -जितेंद्र दहिया, कनिष्ठ अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड