{"_id":"69a9e6d935e53b4c5b0b4601","slug":"the-third-accomplice-of-the-accused-who-fled-after-leaving-behind-a-car-full-of-illegal-liquor-was-also-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1014-150466-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध शराब से भरी कार छोड़कर भागे आरोपी का तीसरा साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध शराब से भरी कार छोड़कर भागे आरोपी का तीसरा साथी भी गिरफ्तार
Fri, 06 Mar 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब आरोपी सज्जन पुलिस हिरासत में। फोटो पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
गोहाना। शहर गोहाना थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी सज्जन निवासी गांधी नगर, गोहाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत मेंं पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
17 मई 2025 को शहर गोहाना थाना में तैनात मुख्य सिपाही धीरज ने मदन लाल ढिंगरा पार्क के पास ड्रेन नंबर 8 की पटरी से एक कार पानीपत चुंगी की तरफ आ रही है। उसमें अवैध शराब भरी है। पुलिस ने नाका लगाकर जांच शुरू कर दी।
कुछ देर बाद आ रही कार में सवार तीन युवक पुलिस को देखकर गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसकी पिछली सीट से और डिग्गी से 326 बोतल शराब मिली। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत शहर गोहाना थाना में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम की टीम ने पहले ही दो आरोपियों कुलदीप निवासी गांव बलम्भा जिला रोहतक और ऋतिक निवासी गोहाना को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी सज्जन को भी काबू कर लिया है।