फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The team that arrived to take possession of the land returned empty-handed.

Sonipat News: जमीन पर कब्जा लेने पहुंची टीम खाली हाथ लौटी

Tue, 07 Oct 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to take possession of the land returned empty-handed.
फोटो 27: सोनीपत के खरखौदा में जमीन को लेकर बहस करते दोनों पक्ष। स्रोत: पाठक
खरखौदा। सांपला मार्ग पर सोमवार को नगर पालिका की टीम पूर्व वाटिका के पीछे 294 वर्ग गज जमीन को अपना बताते हुए कब्जा लेने पहुंची। वाटिका के मालिक रवींद्र उर्फ बिट्टू ने इस कार्रवाई का परिवार सहित विरोध किया और टीम को लौटा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम सभी कागजात अपने पास होने का हवाला देती रही लेकिन बाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कब्जाधारक को एक सप्ताह में जमीन की पैमाइश कराने की बात कही। नगर पालिका की टीम सोमवार को सांपला मार्ग पर पूर्व वाटिका के पीछे स्थित 294 वर्ग गज को अपना बताकर कब्जा लेने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता बिजेंद्र चहल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम पहुंची। इस दौरान काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस हुई। जमीन को अपनी बताने वाले रवींद्र ने कहा कि कई दशकों से यह जमीन उनके पास है। वह जमीन के मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका गलत किला नंबर दिखाकर उनकी जमीन में घुस रही है। इस दौरान पटवारी फूल कुमार जमीन को नपा की बताते रहे जबकि दूसरा पक्ष जमीन को अपना बताता रहा। हालांकि, ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह में दूसरे पक्ष को पैमाइश कराकर लेकर आने का समय दिया। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed