{"_id":"60845c488ebc3ebcc5436cd1","slug":"the-team-arrived-at-the-notice-of-lack-of-oxygen-in-the-private-hospital-the-guards-prevented-them-from-going-into-the-icu-sonipat-news-rtk605874879","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में ऑक्सीजन कम होने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, गार्डों ने आईसीयू में जाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में ऑक्सीजन कम होने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, गार्डों ने आईसीयू में जाने से रोका
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 18 निजी अस्पतालों में सरकार से अनुमति मिलने पर मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया है। ऐसे में शनिवार को शहर के विवेकानंद चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन कम होने की सूचना मिली। इसके बाद उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा व डॉ. गीता दहिया के नेतृत्व में टीम अस्पताल पहुंची। आरोप है कि अस्पताल में तैनात गार्डों से दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों को आईसीयू में जाने से रोका। इस पर मरीजों के परिजनों ने हंगामा कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
शनिवार को निजी अस्पताल में भर्ती सोनीपत, गांव सोहटी व दिल्ली के रहने वाले मरीजों का सही उपचार नहीं करने की सूचना तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग को दी। विभाग को सूचना मिली थी कि प्राइवेट अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कगार पर है। ऐसे में वहां पर भर्ती कोरोना के मरीजों को दिक्कत हो सकती है। जिस पर विभाग की टीम उप सिविल सर्जन डॉ. आदर्श शर्मा व डॉ. गीता दहिया के नेतृत्व में निजी अस्पताल पहुंची। जहां आईसीयू के बाहर तैनात गार्डों ने दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद विभाग की टीम लौट आई।
शहर के विवेकानंद चौक के पास निजी अस्पताल के आईसीयू में कोरोना के मरीजों की जांच करने गए थे। वहां पर गार्डों ने हमें आईसीयू के अंदर नहीं जाने दिया। अस्पताल में ऑक्सीजन कम होने की सूचना मिली थी। वहां पर पता चला कि अस्पताल में बिना रेट लिस्ट के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में संज्ञान लिया जाएगा और इसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. आदर्श शर्मा, उप सिविल सर्जन