फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The sports complex will be improved to provide better facilities to the players.

Sonipat News: खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए खेल परिसर का होगा सुधारीकरण

Wed, 27 Nov 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
The sports complex will be improved to provide better facilities to the players.
सोनीपत। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सेक्टर- चार स्थित खेल परिसर का नवीनीकरण किया जाएगा। खेल परिसर स्थित हॉकी मैदान ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। खेल विभाग अब परिसर की समस्याओं को जल्द दुरुस्त करेंगे। इसके लिए खेल विभाग ने मुख्यालय को एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन

परिसर में बने शौचालय में सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा फैला पड़ा है, जो खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ हैं। साथ ही हॉकी मैदान का भी कार्य किया जाना है। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खेल परिसर में हॉकी मैदान के साथ एथलेटिक्स ट्रैक की मरम्मत व साफ-सफाई के कार्य किए जाएंगे। हॉकी मैदान के एस्ट्रोटर्फ की मरम्मत का कार्य करीब आठ महीने पहले शुरू किया गया था। साथ ही मैदान में बने शौचालय की स्थिति दयनीय है। विभाग की तरफ से शौचालय को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही एथलेटिक्स ट्रैक भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। परिसर में सफाई कार्य किया जाना है। वहीं, मैदान का बिजली बिल का भुगतान भी बकाया है। जिसको जल्द ही जमा कराया जाएगा। खेल विभाग ने मुख्यालय को 74.50 लाख का एस्टीमेट बनाकर भेजा है। जिससे मैदान का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मैदान ने दिए देश को शानदार खिलाड़ी
सेक्टर-चार खेल परिसर ने देश को कई शानदार खिलाड़ी दिए हैं। एथलेटिक्स ट्रैक पर भी सुबह शाम करीब 180 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए अभ्यास करते हैं। वहीं, हॉकी मैदान पर अभ्यास कर गांव कुराड़ के सुमित कुमार ओलंपिक कांस्य पदक तक का सफर तय कर चुके हैं। सुमित इस मैदान पर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए पसीना बहाते थे। अभिषेक नैन भी इसी मैदान पर खुद को तराशा करते थे। अब सुमित व अभिषेक पेरिस ओलंपिक में देश का नाम चमका रहे हैं। वहीं महिला हॉकी की स्टार खिलाड़ी नेहा गोयल, निशा वारसी, मोनिका व ज्योति भी इसी मैदान पर अभ्यास करती थीं। इनके अलावा आस पास के जिलों के अनेक खिलाड़ी मैदान पर प्रतिदिन अभ्यास करने आते थे। अब सभी खिलाड़ी मैदान के दुरुस्त होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सेक्टर-चार के खेल परिसर में आई कमियों काे दुरुस्त किया जाएगा। जिसके लिए मुख्यालय को एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। बजट मिलते ही सुधारीकरण कार्य किया जाएगा।

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed