{"_id":"689e496a9ac8fb4ebb08657a","slug":"the-si-who-saved-the-government-from-legal-complications-will-receive-the-presidents-distinguished-service-medal-today-sonipat-news-c-17-roh1007-709010-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरकार को कानूनी दांव-पेच से बचाने वाले एसआई को आज मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरकार को कानूनी दांव-पेच से बचाने वाले एसआई को आज मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
Fri, 15 Aug 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार।
रोहतक। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शुक्रवार को रोहतक पुलिस के इंस्पेक्टर हरकेश श्योराण व सब इंस्पेक्टर अशोक कौशिक को दिल्ली में राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुलिस पदक दिया जाएगा। इंस्पेक्टर सुनारिया पुलिस अकादमी में प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं जबकि सब इंस्पेक्टर एसपी कार्यालय की लीगल में रीडर के तौर पर कार्यरत हैं। 20 साल से सरकार को अदालत में कानूनी दांव-पेच से बचाते रहे हैं।
सोनीपत जिले के गांव पीपली निवासी अशोक कौशिक 1989 में सिपाही के तौर पर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। साल 2005 में हवलदार बनने के बाद उनकी ड्यूटी ही बदल गई। उनको रोहतक एसपी कार्यालय की लीगल सेल में रीडर के तौर पर लगाया गया। तब से लेकर अब तक लीगल सेल में रीडर के तौर कार्यरत हैं। हवलदार से सब इंस्पेक्टर बन चुके हैं। उनका कार्य विभाग की तरफ से सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट सहित जिला अदालत में पुलिस का पक्ष रखने के लिए अधिकारियों की सहायता करना है।
उनके कार्य को देखते हुए 2024 में डीजीपी सेवा मेडल भी दिया गया था। इसके लिए 50 हजार का कैश अवाॅर्ड मिला था। अब एसआई अशोक कौशिक को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पुलिस पदक दिया गया है।