फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The rising price of clay due to floods has made pottery production more expensive.

Sonipat News: बाढ़ के कारण मिट्टी की बढ़ी कीमतों से महंगा हुआ बर्तन निर्माण

Wed, 08 Oct 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The rising price of clay due to floods has made pottery production more expensive.
रोहतक। हरियाणा में आई हालिया बाढ़ ने कुम्हार समुदाय के पारंपरिक मिट्टी के बर्तन उद्योग पर गहरा असर डाला है। बाढ़ के कारण मिट्टी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। इससे बर्तन बनाने का काम लगभग ठप हो गया है।
विज्ञापन

खेड़ी निवासी स्वरूप सिंह ने बताया कि मिट्टी उपलब्ध नहीं होने की वजह से पुराने स्टॉक पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पहले करवा 30 रुपये में बिकता था मगर वह अब 50 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह घड़े की कीमत 120 से बढ़कर 170 से 200 रुपये तक पहुंच गई है। यह हमारा पुश्तैनी काम है। इस बार बाढ़ के कारण मिट्टी न मिलने से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बार मिट्टी के बर्तन व दीये बनाने का कार्य एक महीने देरी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली से मंगवानी पड़ रही है मिट्टी
पहले मिट्टी समर गोपालपुर, गढ़ी, बोहर, खेड़ी से आती थी। अधिक बारिश व बाढ़ के कारण मिट्टी की आपूर्ति बंद हो गई है। हमें दिल्ली के उत्तम नगर से मिट्टी मंगवानी पड़ रही है। इसकी कीमत ज्यादा है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। -सतपाल, दुकानदार, गांधी कैंप बाजार। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed