फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The reality of development was shown by planting paddy in the water filled on the road

Sonipat News: सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर विकास की हकीकत दिखाई

Sun, 09 Jul 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The reality of development was shown by planting paddy in the water filled on the road
ककरोई चौक पर बारिश के बीच लोगों के साथ सड़क पर धान लगाते जिला पार्षद संजय बड़वासनी। संवाद
सोनीपत। जिले की खस्ताहाल सड़कों और पानी निकासी की अव्यवस्था को लेकर जिला पार्षद ने ककरोई चौक पर बारिश के बीच सड़क पर धान रोपकर सरकार और प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। जिससे सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों व निकासी अव्यवस्था का जल्द समाधान करवाया जा सके।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि नालों की सफाई नहीं होने से थोड़ी सी बारिश होने पर सड़कों पर पानी भर जाता है। सरकार जिले में विकास के नाम पर लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी कई दिन तक भरा रहता है। सड़कों की हालत खस्ताहाल होने के साथ पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। सड़कों के सुधार के लिए करोड़ों रुपये का बजट मिलने के बावजूद अधिकारी गड्ढों को भरने व पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान पूर्व सरपंच प्रदीप, अरविंद शर्मा व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारी आश्वासन देने तक सीमित
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग व नगर निगम अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। झूठे आश्वासन का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर दिख रहा नौ वर्ष का विकास
बड़वासनी ने कहा कि गड्ढों के चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़कों को लेकर कई बार सरकार व प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया है, लेकिन प्रशासन व अधिकारियों को लोगों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। जिले में सरकार के 9 वर्ष में विकास के दावे सड़कों पर दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed