फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The problem of bone patients will increase in the district hospital, a doctor gave notice to leave the job.

Sonipat News: जिला अस्पताल में हड्डी रोगियों की बढ़ेगी समस्या, एक चिकित्सक ने नौकरी छोड़ने का दिया नोटिस

Thu, 19 Dec 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The problem of bone patients will increase in the district hospital, a doctor gave notice to leave the job.
सोनीपत। जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आ रहे हड्डी रोगियों की समस्या और बढ़ने वाली है। वर्तमान में हड्डी व जोड़ दर्द के मरीजों को चार दिन से उपचार नहीं मिल पा रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीपक मलिक ने नौकरी छोड़ने के लिए नोटिस दिया है। डाॅ. दीपक मलिक ने 10 दिसंबर को एक माह में नौकरी छोड़ने का नोटिस दिया है। जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मलिक व डॉ. विपिन दलाल रोगियों की जांच कर रहे हैं। डॉ. दीपक मलिक पिछले सप्ताह छुट्टी पर चल रहे थे। उनका चयन अब दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में हो चुका है। 10 जनवरी के बाद डॉ. दीपक मलिक हरियाणा स्वास्थ्य विभाग से सेवामुक्त हो जाएंगे। इसके बाद अस्पताल में अकेले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल रह जाएंगे, इससे मरीज परेशान होंगे।
विज्ञापन

चार दिन से नहीं मिल रहा हड्डी रोगियों को उपचार, मरीज परेशान
जिला नागरिक अस्पताल में चार दिन से हड्डी व जाेड़ दर्द के रोगियों को उपचार नहीं मिल रहा। डॉ. दीपक मलिक के अवकाश के दौरान डॉ. विपिन दलाल शनिवार व सोमवार को कोर्ट एविडेंस पर रहे थे। इससे पहले डॉ. विपिन दलाल पीएम ड्यूटी व अन्य प्रशासनिक ड्यूटी पर जाने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। मंगलवार को भी डॉ. विपिन दलाल की ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर व डॉ. दीपक मलिक की ड्यूटी शव गृह में थी। बुधवार को दिव्यांगता जांच प्रमाणपत्र जारी करने के लिए दोनों चिकित्सक सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से गठित बोर्ड में थे। इसकी वजह से बुधवार को ओपीडी नहीं लग सकी। हड्डी के मरीजों को बिना उपचार कराए अस्पताल से वापस लौटना पड़ा। हड्डी व जोड़ दर्द के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला कारागार में चिकित्सकों की कमी, अस्पताल से हर शनिवार जा रहे
जिला कारागार में चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में जिला अस्पताल से दो-दो विशेषज्ञ चिकित्सक हर शनिवार को जिला कारागार में बंदियों की स्वास्थ्य जांच के लिए जाते है। कई बार बंदियों को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल में लाना पड़ता है। यहां फार्मासिस्ट व लैब तकनीशियन के पद भी सृजित हैं। हालांकि कई पद खाली पड़े हैं। इन्हें भरने को अधिकारियों का अवगत कराया गया है। जेल अधीक्षक का कहना है कि चिकित्सक के पद पर स्थायी नियुक्ति के लिए मुख्यालय अवगत करा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मलिक ने नौकरी छोड़ने का नोटिस दिया है। जनवरी का रोस्टर नए सिरे से बनाया जाएगा। जेल, पोस्टमार्टम व आपातकालीन में ड्यूटी लगाने के निर्देश आरएमओ को दिए गए हैं।
- डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed