फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Principal Secretary issued a 24-hour ultimatum

Sonipat News: मंडी की अव्यवस्थाओं पर जागे अधिकारी, प्रधान सचिव ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Sat, 17 Oct 2026 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The Principal Secretary issued a 24-hour ultimatum
सोनीपत की नई अनाज मंडी में अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव
सोनीपत। अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में देरी और किसानों की परेशानी के बीच प्रशासन हरकत में आया है। सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव ने शुक्रवार को स्थानीय अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं में खामियां मिलने और खरीद व उठान में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने हैफेड अधिकारियों को 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पिछले दिनों हुई बारिश से मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल भीग गई थी, जिससे किसानों को नुकसान हुआ। खरीद और उठान में देरी के कारण किसानों को मंडी में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। प्रधान सचिव यादव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से खरीद और उठान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में सफाई समेत किसानों की सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को भी कहा।
विज्ञापन

खरीद प्रभावित होने के कारण :
प्रधान सचिव ने बताया कि स्थानीय मिलरों के समय पर नहीं पहुंचने से धान की खरीद में दिक्कत आ रही है। उन्होंने अधिकारियों को खरीद एजेंसियों और मिलरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के निर्देश दिए। इससे खरीद और उठान में तेजी आएगी। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की आवक और भाव में गिरावट :
बारिश के बाद मंडी में धान की आवक भी प्रभावित हुई है। सामान्य दिनों में रोजाना 20 से 25 हजार क्विंटल धान पहुंच रहा था। शुक्रवार को करीब सात हजार क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई। वीरवार को पहुंची और शुक्रवार को खरीदी गई फसल को मिलाकर करीब 10,000 क्विंटल धान की खरीद हुई। धान की किस्म 1509 के भाव चार हजार रुपये प्रति क्विंटल तक रहे जबकि पिछले सप्ताह इसका भाव करीब 4,200 रुपये प्रति क्विंटल था। वीरवार को 1121 किस्म का धान 5,186 रुपये प्रति क्विंटल बिका, लेकिन शुक्रवार को यह किस्म मंडी में नहीं पहुंची।


पीआर धान की खरीद न होने से रोष :
मंडी में पीआर धान लेकर पहुंचे किसानों की परेशानी बनी हुई है। शुक्रवार को पीआर धान की खरीद न होने से किसानों ने रोष जताया। कई किसान कई दिन से अपनी फसल लेकर मंडी में बैठे हैं। किसानों ने सरकार से जल्द पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग की। मार्केट कमेटी, सोनीपत के सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि बारिश के कारण धान की आवक में कुछ कमी आई है। उन्होंने बताया कि किसानों को परेशानी से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed