Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The police will ensure security by setting up checkpoints at 10 locations and increasing patrols at 32 points.

Sonipat News: 10 स्थानों पर नाके लगाने के साथ 32 बिंदुओं पर गश्त बढ़ाकर सुरक्षा देगी पुलिस

Fri, 06 Nov 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The police will ensure security by setting up checkpoints at 10 locations and increasing patrols at 32 points.

विज्ञापन
सोनीपत। धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के त्योहारों पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सोनीपत पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। शहर के 10 स्थानों पर नाके लगाने के साथ 32 बिंदुओं पर गश्त बढ़ाकर पुलिस नागरिकों को सुरक्षा देगी। शहर के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। चोरी, झपटमारी, छीनाझपटी और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वर्दी के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी, लगातार गश्त और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है।

कच्चे क्वार्टर से हलवाई हट्टा तक पुलिस की विशेष तैनाती
त्योहारों के दौरान सबसे अधिक भीड़ रहने वाले कच्चे क्वार्टर, हलवाई हट्टा और सुभाष चौक क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक पुलिस दल तैनात रहेंगे। इसके अलावा मुरथल अड्डा, गीता भवन चौक, कालूपुर चुंगी, सेक्टर-14 मार्केट और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। छह से आठ नवंबर तक शाम चार बजे से रात 11 बजे तक अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


नाकाबंदी के साथ दिन-रात गश्त, पीसीआर और बाइक राइडर रहेंगे सक्रिय
पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर पीसीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों की ड्यूटी निर्धारित की है। बाइक सवार पुलिसकर्मी भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगे। प्रमुख नाकों पर वाहनों की जांच के साथ वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि यातायात बाधित न हो। पुलिस आयुक्त ने गन्नौर, गोहाना और खरखौदा सहित जिले के प्रमुख क्षेत्रों में भी सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्णकारों को सुरक्षा गार्ड रखने और सतर्क रहने की हिदायत
धनतेरस पर सोने-चांदी की दुकानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने स्वर्णकारों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। दुकानदारों से सुरक्षा गार्डों को सतर्क रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बस अड्डों और टोल प्लाजा पर भी जांच बढ़ाई जाएगी।

होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की भी होगी जांच
थाना प्रभारियों को शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक होटल, ढाबों और धर्मशालाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। संचालकों को बिना पहचान पत्र किसी को कमरा नहीं देने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया जाएगा। दुकानदारों को भी अनजान व्यक्तियों का सामान अपने प्रतिष्ठान में नहीं रखने की हिदायत दी गई है।

सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर, अग्निशमन विभाग से भी तालमेल
शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस नियंत्रण कक्ष लगातार निगरानी करेगा। किसी वारदात की सूचना मिलने पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाकर संबंधित पुलिस टीम को जानकारी दी जाएगी। पटाखों से आगजनी की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग के साथ भी समन्वय रखा जाएगा।


-त्योहारों पर आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विशेष रणनीति के तहत पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। स्वर्णकारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी बाजारों में मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

-ममता सिंह, पुलिस आयुक्त सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed