फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The paddy crop fell due to heavy rain and strong winds.

Sonipat News: तेज हवा संग बूंदाबांदी से गिरी धान की फसल

Wed, 08 Oct 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The paddy crop fell due to heavy rain and strong winds.
फोटो :31: सोनीपत के गांव नकलोई में बूंदाबांदी के बिछी धान की फसल। स्रोत किसान
सोनीपत। जिले में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को तड़के और फिर शाम को तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से खेतों में पक कर तैयार धान की फसल गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। फसल को नुकसान की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बूंदाबांदी के बाद लोगों ने ठंड महसूस की। कृषि विशेषज्ञों ने बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के दौरान चली हवा के कारण जिले के विभिन्न स्थानों पर खेतों में धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे पैदावार में कमी आने की आशंका है। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटाई की प्रक्रिया प्रभावित हुई। कुछ स्थानों पर धान के दाने काले पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

गोहाना, राई, गन्नौर और खरखौदा क्षेत्रों से धान की फसल गिरने का पता लगा है। किसान अब तेज धूप निकलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि कटाई-कढ़ाई सुचारू रूप से शुरू की जा सके। जहां फसल गिरी है वहां दो से पांच फीसदी तक नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के चलते कई दिनों से पूर्वी हवा नमी लेकर जिले में पहुंच रही थी। वहीं उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने के कारण सोमवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। सोमवार देर शाम के बाद मंगलवार तड़के और फिर शाम को बूंदाबांदी हुई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। वातावरण में नमी और लगातार जारी बूंदाबांदी ने हवा में ठंडक बढ़ा दी है।



भीगने के बाद कम हुई धान की कीमत
अक्तूबर में बारिश के चलते भीगने से धान के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार को बूंदाबांदी के कारण एक तरफ जहां सोनीपत अनाज मंडी में धान की आवक में गिरावट आई, वहीं धान का भाव भी कम हो गया। मंगलवार को हाथ से कटी हुई धान की किस्म 1509 का भाव जहां 3150 रुपये अधिकतम रहा, वहीं मशीन से कटे हुए धान का भाव 2800 रुपये प्रति क्विंटल अधिकतम रहा। जबकि इससे पहले मशीन से कटा हुआ धान तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बना हुआ था।



मंगलवार को खाली रही मंडी, आवक घटी

धान के भावों में आई कमी का असर सोनीपत अनाज मंडी में होने वाली धान की आवक पर भी दिखाई दिया। सोनीपत अनाज मंडी मंगलवार को खाली नजर आई। काफी कम संख्या में किसान अपना धान लेकर मंडी में पहुंचे। अब तक सोनीपत अनाज मंडी में बनाए गए पीआर धान खरीद केंद्र पर 1470 क्विंटल धान की ही खरीद हो पाई है।


वर्जन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदला है। उत्तर-पश्चिमी हवा सक्रिय है जो तापमान को कम करेगी। आने वाले दिनों में हल्की ठंड की शुरुआत होगी। किसानों को धान की फसल में पानी नहीं भरने देने की सलाह दी गई है।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed