{"_id":"65d783c324ba164c160973ae","slug":"the-issue-of-bringing-metro-to-sonipat-and-rapid-train-to-karnal-echoed-in-the-assembly-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114200-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधानसभा में गूंजा सोनीपत तक मेट्रो और करनाल तक रैपिड ट्रेन लाने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधानसभा में गूंजा सोनीपत तक मेट्रो और करनाल तक रैपिड ट्रेन लाने का मुद्दा
Thu, 22 Feb 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बोलते बोलते विधायक सुरेंद्र पंवार। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दे उठाए। विधायक ने राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों की मांग, हॉकी एस्ट्रोटर्फ की खस्ता हालत, स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत पदों में कटौती करना, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना, किसानों को फसल का मुआवजा देना, मेट्रो और रैपिड ट्रेन का विस्तार सहित अन्य मुद्दे उठाए।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि वर्ष 2022 में राज्यपाल के अभिभाषण में दिल्ली-सोनीपत-पानीपत-करनाल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर तक नई परियोजनाएं स्थापित करने की बात कही थी। इसके उपरांत वर्ष 2023 में भी उतरी हरियाणा तक जोड़ने की फिर से बात हुई। वर्ष 2024 में राज्यपाल के अभिभाषण में फिर से मेट्रो के विस्तार की बात कही गई। हालांकि प्रधानमंत्री ने भी स्वयं सोनीपत पहुंचकर जनता को मेट्रो से जोड़ने का सपना दिखाया था, लेकिन आज तक वह सपना पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस बजट में सोनीपत को मेट्रो व रैपिड ट्रेन से जोड़ने का प्रावधान किया जाए।
उन्होंने खेल उपलब्धियों पर बोलते हुए कहा कि सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए बना एस्ट्रोटर्फ जर्जर है। पहले भी सदन में एस्ट्रोटर्फ का मुद्दा उठाया था, उस समय खेल मंत्री ने नया एस्ट्रोटर्फ लगवाने के लिए मना कर दिया था, लेकिन पुराने एस्ट्रोटर्फ की मरम्मत करवाने की बात कही थी। कई माह बीतने के बावजूद खेल विभाग कोई सुध नहीं ले रहा। उन्होंने सरकार से एस्ट्रोटर्फ को तुरंत मरम्मत कराने की मांग की। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली महिला हॉकी खिलाड़ियों को परेशानी न हो।