फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The impact of the news... The smog tower, which had been closed for six months, started functioning.

Sonipat News: खबर का असर...छह माह से बंद पड़ा स्माॅग टावर शुरू हुआ

Thu, 16 Oct 2025 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
The impact of the news... The smog tower, which had been closed for six months, started functioning.
31...शहर के गोहाना अड्डा पर लगे स्मॉग टॉवर की मरम्मत करते इंजीनियर। संवाद
रोहतक। स्मॉग टावर बंद होने की खबर 13 अक्तूबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूट गई है। उन्होंने इंजीनियर बुलाकर टावर की मरम्मत करवाकर चालू करवा दिया है। शहर के गोहाना अड्डे पर करीब 60 लाख रुपये की लागत से यह टावर बनाया गया है जो यह छह महीने से बंद था।
विज्ञापन

बुधवार देर रात को इंजीनियर इस स्मॉग टावर की रिपेयरिंग करने में जुटे और वीरवार रात को ठीक कर दिए। हालांकि, दिन में यहां अधिक लोगों के आवागमन के चलते इंजीनियरों ने रात में ही काम किया। बता दें कि शहर में प्रदूषण बढ़ रहा है। इसको कम करने के लिए दो साल पहले यह स्माॅग टावर लगाया गया था।
विज्ञापन

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी यानी सीएसआर के तहत नगर निगम ने इसे लगाया था। इसके बंद होने का मुद्दा नगर निगम हाउस में भी उठा था। इससे बनने से दिवाली के मौके पर प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रदूषण की रोकथाम के लिए गोहाना अड्डे पर लगाया गया स्मॉग टावर शुरू कर दिया गया है। -डाॅ. आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम, रोहतक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed