फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The government fulfilled 46 resolutions in one year: Dr. Arvind Sharma

सरकार ने एक साल में 46 संकल्प पूरे किए : डॉ. अरविंद शर्मा

Sun, 19 Oct 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The government fulfilled 46 resolutions in one year: Dr. Arvind Sharma
फोटो 11: सोनीपत के गोहाना ​स्थित अपने कार्यालय में जन​शिकायतें सुनते सहका​रिता मंत्री डॉ. अरविं
गोहाना। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और सेवा की प्रतीक है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने पहली वर्षगांठ तक 46 संकल्पों को पूरा कर जनता का भरोसा जीत लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा भत्ता में 200 रुपये बढ़ोतरी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बुजुर्गों व अन्य पात्रों को बड़ा लाभ होगा। वह शनिवार को सोनीपत रोड स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजन से मिलकर दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे को निरंतर मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार संकल्पों को गंभीरता से पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार किसान, युवा, गरीब कल्याण, महिलाओं, श्रमिकों के उत्थान को लेकर उनका सशक्तीकरण सुनिश्चित कर रही है। एक साल में किसानों को 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करके हरियाणा ने अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश किया है।
यही नहीं किसानों को फसल का भुगतान 72 घंटे के बजाय 48 घंटे में किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। एक साल में 33,949 युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी है जबकि 17 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।

अब सरकार ने 17 सितंबर को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करते हुए लाडो बहनों का पंजीकरण प्रारंभ किया है जिन्हें एक नवंबर से 2100 रुपये महीना मिलना शुरू हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed