फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The girl was apprehensive of an accident, in the video, four including the father were told responsible

युवती को अनहोनी का था अंदेशा, वीडियो में पिता समेत चार को बताया था जिम्मेदार

Wed, 28 Jul 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The girl was apprehensive of an accident, in the video, four including the father were told responsible
गांव मुकीनपुर की युवती की अपहरण के बाद हत्या किए जाने का राज उसके वीडियो ने ही खोल दिया है। पिता के साथ जाने से पहले ही युवती ने वीडियो बनाकर अपने पति को भेजा था और कुछ गलत होने पर पिता समेत चार को जिम्मेदार बताया था। पति ने वीडियो पुलिस को दिखाकर अनहोनी की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने कुबूल किया है कि उसने बेटी के हाथ पकड़े थे और रिश्तेदार ने गला दबाया था।
विज्ञापन

मुकीनपुर की कनिका (18) ने पड़ोस में रहने वाले वेदप्रकाश से प्रेम विवाह किया था। वेदप्रकाश की पहले शादी हो चुकी थी और तलाक लेकर अपनी पत्नी से अलग हो चुका है। कनिका छह जुलाई को जब अपने पिता विजयपाल के पास आई तो उससे पहले ही उसने वीडियो बनाकर अपने पति को भेज दिया था। इसमें वह अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने व उसके बाद वेदप्रकाश के पास जाने की बात कह रही है। साथ ही वह वीडियो में अपने पिता के घर जाने के बाद उसके साथ कुछ गलत होने पर अपनी मौत के लिए पिता व तीन अन्य को जिम्मेदार ठहराने की बात कह रही है। जब छह जुलाई के बाद कनिका नहीं लौटी तो वेदप्रकाश ने विजयपाल को फोन कर बात कराने को कहा था, जिस पर वह पहले उसके सोने की बात कहता रहा। दूसरी बार कॉल करने पर कनिका के अपने बुआ के साथ बाहर जाने की बात कही। इस पर वेदप्रकाश का शक गहरा गया। उसने अपनी पत्नी का वीडियो व शिकायत 20 जुलाई को एसपी कार्यालय में दी थी, जिसके बाद राई थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी विजयपाल की गिरफ्तारी से हत्या से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन

पिता ने भावुक अपील कर बेटी को बुलाया था घर
कनिका द्वारा पिता के घर जाने से पहले बनाए गए वीडियो में वह कह रही है कि उसके पिता ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया है। उसके पिता ने उससे कहा है कि 7 जुलाई को उसका जन्मदिन है। उन्हें उसकी याद आ रही है। वह उसके जन्मदिन पर घर आकर उसे यह गिफ्ट दे दें। जिसके बाद वह अपने पिता के पास आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने पिता के दोस्त से किया था प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विजयपाल ने बताया है कि वह बेटी को राई थाने के बाहर से कार में बैठाकर रोहतक जाने के लिए निकला था। उसने कार में अपनी बेटी को समझाने का प्रयास किया था। उसने उसे अपने दोस्त वेदप्रकाश से अलग रहने को कहा था। वेदप्रकाश उसका दोस्त था और दोनों एक साथ पहले एक ही कंपनी में काम करते थे। जब बेटी नहीं मानी तो उसने वीरेंद्र को बुला लिया। उसके बाद रोहतक बाईपास से वह वापस सोनीपत की तरफ चल गए। खेड़ी दमकन के बाद कार की पिछली सीट पर बैठे वीरेंद्र ने कनिका का गला चुनरी से दबा दिया और उसने हाथ पकड़ रखे थे। हत्या कर वह उसके शव को गंगनहर में फेंक आए थे।
रोहतक में दी थी बेटी के बंधक बनाकर रखने की शिकायत
कनिका रोहतक स्थित घर से तीन जून को अपने पति वेदप्रकाश के पास चली गई थी। उसके पिता ने उसकी तलाश की थी, लेकिन पता नहीं लगने पर 14 जून को रोहतक के थाने में बंधक बनाकर रखने की शिकायत दी थी। बाद में बातचीत होने पर उसने बेटी को बुलाया था।
विजयपाल पहले भी जा चुका है जेल
विजयपाल करीब तीन साल तक जेल में रह चुका है। राई थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में पुलिस टीम पर हमले के मामले में वह भी नामजद हुआ था, जिसमें वह तीन साल जेल में रहा था। वह वर्ष 2020 में घर आ गया था।

गंगनहर में छह जुलाई के बाद मिले शवों की जुटाई जाएगी जानकारी
राई थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के शव की गंगनहर में तलाश की जाएगी। इसके लिए गोताखोरों की मदद ली जाएगी। आरोपी ने वारदात के बारे में जो जानकारी दी है, उसके आधार पर अब वहां तलाशी के लिए अभियान चलाया जाएगा। टीम गोताखोर लेकर मौके पर जाएगी। शव तलाशने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गंगनहर में छह जुलाई के बाद मिले शवों के बारे भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed