फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The girl entered the office of the District Food and Supplies Controller and vandalized and assaulted her.

Sonipat News: जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में घुसकर युवती ने की तोड़फोड़ व मारपीट

Wed, 05 Feb 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The girl entered the office of the District Food and Supplies Controller and vandalized and assaulted her.
सोनीपत। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) के कार्यालय में घुसकर युवती ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि एक युवती ने डीएफएससी के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट कर दी। उसकी सहेली भी उसके साथ थी। डीएफएससी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएफएससी हरवीर सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपने कार्यालय में थे। तभी दो युवतियां राशन कार्ड व परिवार पहचान पत्र को लेकर जानकारी लेने उनके कार्यालय में आई थी। इनमें से एक युवती 3-4 बार उनके कार्यालय में आई। दोनों युवतियों को राशन कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में पहले ही विस्तार से जानकारी दे दी थी। फिर अचानक एक युवती फिर से उनके कार्यालय में आई। उसने उनसे पूछा कि उसे समाधान शिविर में जाकर क्या बताना है। उन्होंने उसे फिर से पूरी प्रक्रिया के बारे में बता दिया। उसके बाद वह दरवाजे के पास चली गई। तभी वह अचानक वापस आई और उनकी मेज को धक्का मारा। इसके चलते वहां रखा पानी का ग्लास, फोन व अन्य सामान फर्श पर गिर गए। डीएफएससी ने आरोप लगाया कि तभी युवती ने थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। साथ ही शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर अधीक्षक उनके कार्यालय में आई। साथ ही अन्य कर्मी भी आ गए। उनके सामने भी युवती ने हमला किया। उन्होंने किसी तरह युवती को पकड़ा। बाद में पता लगा कि युवतियों के नाम सोनिया व मोनिका हैं। डीएफएससी ने आरोप लगाया कि किसी सोची-समझी साजिश के तहत यह वारदात की गई है। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-
डीएफएससी की तरफ से मिली शिकायत के बाद सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, सरकारी अधिकारी से गलत व्यवहार करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed