फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The fire was caused by a short circuit in the wires; the MLA inspected the site.

Sonipat News: तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, विधायक ने लिया जायजा

Thu, 01 Jan 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The fire was caused by a short circuit in the wires; the MLA inspected the site.
फोटो 20: सोनीपत के सुदामा नगर में तारों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग के बाद घटनास्थल का जायज
सोनीपत। विधायक निखिल मदान बुधवार को सुदामा नगर में सुमेर सिंह सैनी के घर पहुंचे। उन्होंने उनके घर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को सुदामा नगर की गलियों में बिजली के नए खंभे लगाने और सभी तारों को उस पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि खंभे लगने के बाद घरों के ऊपर लटके तारों में शॉर्ट सर्किट से बचा जा सकेगा। आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकेगा। साथ ही उन्होंने खंभे लगने के बाद उन पर स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सुदामा नगर की सभी गलियों को सीसी से पक्का किया जा चुका है।
विज्ञापन

साथ ही मुखी अस्पताल के साथ बने वाटर बूस्टर से पेयजल आपूर्ति भी नियमित समय पर की जा रही है। ड्रेन नंबर 6 को ढकने के बचे हुए काम को भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, नवीन तंवर के अलावा लख्मी चंद, ओमप्रकाश, बिट्टू, हरदीप राठी, चमन सैनी, संतोष, कमला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed