फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The driver died after jumping from the tractor and coming under the wheels of the trolley

Sonipat News: ट्रैक्टर से उछल कर ट्राॅली के पहिये के नीचे आने से चालक की मौत

Mon, 24 Feb 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The driver died after jumping from the tractor and coming under the wheels of the trolley
फोटो 35: सोनीपत के गांव बीधल के पास रविवार को हुए हादसे के बाद मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोग। संव
गोहाना। नेशनल हाईवे-352ए पर गांव बीधल के पास रविवार को ट्रैक्टर चालक का अचानक नियंत्रण बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराया। चालक ट्रैक्टर से उछल कर हाईवे किनारे जा गिरा और ट्राली के पहिये के नीचे आने से उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भिवानी निवासी आकाश गोहाना में ट्रैक्टर चलाते थे। वह रविवार सुबह गांव बुटाना से ट्रैक्टर-ट्राॅली में गेहूं भरकर हलालपुर जा रहे थे। वह जब गांव बीधल के निकट फ्लाईओवर पर पहुंचे तो संतुलन खो बैठे। ट्रैक्टर-ट्राॅली फ्लाईओवर पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर किनारे रेलिंग से जा टकराया। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से उछल कर हाईवे के किनारे गिर पड़े। आकाश ट्राॅली के पहिये नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। सदर थाना से जांच अधिकारी मनीष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बाद में क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्राॅली को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed