फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The department will remove the shops built on the stadium land, notices will be issued soon

Sonipat News: स्टेडियम की जमीन पर बनीं दुकानों को हटाएगा विभाग, जल्द होंगे नोटिस जारी

Tue, 17 Sep 2024 06:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
The department will remove the shops built on the stadium land, notices will be issued soon
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम की जमीन पर बनीं दुकानों को हटाने के लिए खेल विभाग जल्द नोटिस जारी करेगा। खेल विभाग की जमीन पर 11 दुकानें चलाई जा रही हैं। अब विभाग ने इन दुकानों को हटाकर जमीन का उपयोग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कराने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

खेल अधिकारियों ने बताया कि विभाग की जमीन पर करीब 11 दुकानें चल रही हैं। जिला उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व खेल विभाग ने दुकानों को कंडम घोषित कर दिया है। दुकानों का निर्माण हुए करीब 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। अब दुकानों की स्थिति अच्छी नहीं है, वह हादसे का कारण बन सकती हैं। दुकानदार खेल विभाग को हर माह एक हजार से ढाई हजार रुपये तक का किराया देते हैं। अब विभाग ने दुकानों को खाली कराने की योजना बनाई है। विभाग इस जमीन का उपयोग सुबह-शाम अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों व अधिकारियों के लिए पार्किंग की सुविधा देने व प्रवेश द्वार बनाने के लिए है।
विज्ञापन


खेल विभाग की जमीन पर बनीं दुकानों की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उनको कंडम घोषित कर दिया है। अब इसे लेकर नोटिस जारी कर दिया जाएगा। खेल स्टेडियम की जगह को खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed