{"_id":"6641184638771733100bc1e4","slug":"the-dead-body-has-not-been-identified-yet-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118185-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शव की अब तक नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शव की अब तक नहीं हुई पहचान
Mon, 13 May 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव बहालगढ़ स्थित मुक्तिधाम के अंदर मिले युवक के शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। युवक की हत्या चेहरे पर चोट मारकर और आंख फोड़कर की गई है। गांव बहालगढ़ निवासी ईश्वर ने 2 मई को पुलिस को बताया था कि वह मुक्तिधाम के पास इलेक्ट्रिशियन की दुकान चलाते हैं। उन्हें मुक्तिधाम में गैस कंपनी की दीवार के पास एक युवक का शव पड़ा दिखा था। युवक के शरीर पर नीली कमीज व टी शर्ट और काला बनियान था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन