फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The condition of Sonipat to Chatiya Auliya road will improve with Rs 2.37 crore, vehicles will run at a gallop

Sonipat News: 2.37 करोड़ से सुधरेगी सोनीपत से चटिया औलिया रोड की दशा, सरपट दाैड़ेंगे वाहन

Sun, 10 Nov 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
The condition of Sonipat to Chatiya Auliya road will improve with Rs 2.37 crore, vehicles will run at a gallop
सोनीपत। सोनीपत-चटिया औलिया रोड पर वाहन चालकों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। लंबे समय से टूटकर बिखरी सड़क पर वाहन चालकों को जल्द परेशानी से निजात मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर करीब 8.90 किलोमीटर सोनीपत से चटिया औलिया रोड पर 2 करोड़ 37 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद रोड पर वाहन सरपट दौड़ते नजर आएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से अगले सप्ताह खस्ताहाल सोनीपत-चटिया औलिया रोड पर निर्माण का श्रीगणेश किया जा सकता है। सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग को मुख्यालय से अलॉटमेंट के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। करीब 9 किलोमीटर सड़क के निर्माण से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। इस मार्ग पर काफी समय से बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गड्ढों के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता था।
विज्ञापन

9 गांवों के ग्रामीणों व वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा
इस रोड का निर्माण होने से करीब 9 गांवों के ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। जटवाड़ा, गांव जाहरी, ठरू उल्देपुर, शहजादपुर, सांदल खुर्द, सांदल कलां, सांदल निवादा, थरिया व चटिया औलिया के ग्रामीणों सहित यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। यहां से दिनभर करीब 12 हजार लोगों का आवागमन है। समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत दे चुके थे। विभाग ने संज्ञान लेते हुए करीब 2.37 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। बजट को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यालय ने अलॉटमेंट भी मंजूर कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से अगले सप्ताह सोनीपत-चटिया औलिया रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। मुख्यालय ने सड़क निर्माण के लिए अलॉटमेंट को मंजूरी प्रदान कर दी है। सड़क पर कई जगह दरारें आने के साथ बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
- रविन दत्ता, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed