{"_id":"699b66b6e3430b38bd0210b2","slug":"the-committee-took-out-the-nishan-yatra-for-the-eighth-time-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149978-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समिति ने आठवीं बार निकाली निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समिति ने आठवीं बार निकाली निशान यात्रा
विज्ञापन
गन्नौरसे निकली निशान यात्रा में शामिल रानी कादियान व अन्य। स्रोत : समिति
- फोटो : 1
गन्नौर। श्री सांवरिया परिवार सेवा समिति, गन्नौर की ओर से रविवार को आठवीं निशान यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान की पत्नी रानी कादियान रहीं। वे निशान लेकर श्याम भक्तों के साथ यात्रा में शामिल हुईं।
रानी कादियान ने कहा कि निशान यात्रा श्रद्धा, सेवा और एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बाबा श्याम के प्रति भक्ति और सच्चे मन से की गई अरदास निश्चित रूप से मनोकामनाओं को पूरा करती है। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजनों पर गुलाल उड़ाते हुए आनंद और भक्ति का रंग बिखेरा और चुलकाना धाम तक यह उत्सव जारी रहा।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रदीप बेदी, राजेश चौहान, सुदेश धनखड़, भावना देवी, स्वाति चौहान, प्रदीप बेदी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।