फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The city will be under the surveillance of the third eye, CCTV will be installed at 30 places for Rs 48 lakh

Sonipat News: तीसरी आंख की निगरानी में होगा शहर, 48 लाख रुपये से 30 जगह लगेंगे सीसीटीवी

Wed, 27 Nov 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
The city will be under the surveillance of the third eye, CCTV will be installed at 30 places for Rs 48 lakh
गोहाना। शहरवासियों को सुरक्षा देने सहित अपराधियों व यातायात व्यवस्था पर निगरानी के लिए शहर जल्द तीसरी आंख की निगरानी में होगा। नगर परिषद की ओर से शहर के अलग-अलग 30 स्थानों पर 48 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सीसीटीवी लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इनकी सहायता से शहरभर पर नजर रखने के लिए पुलिस उपायुक्त कार्यालय व नगर परिषद कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।शहर में लगने वाले सीसीटीवी को पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष से भी जोड़ा जाएगा। ऐसे में 24 घंटे पुलिस की नजर शहर में हो रही हलचल पर बनी रहेगी। शहर में सीसीटीवी लगने के बाद कोई घटना होने पर उसका खुलासा करने, यातायात व्यवस्था बनाने सहित सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी सहायक सिद्ध होंगे। शहर में चारों ओर सीसीटीवी होंगे तो इससे आपराधिक वारदातों पर जल्द खुलासा किया जा सकेगा। इससे पुलिस को भी काफी मदद मिल सकेगी। साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चिह्नित भी हो सकेंगे। सीसीटीवी से शहर के हर चौराहे व मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की जानकारी भी उच्चाधिकारियों तक पहुंच सकेगी। ऐसे में उच्चाधिकारी मौके पर तैनात यातायात कर्मी व होमगार्ड पर भी नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी
सीसीटीवी लगाने के जरिये नगर परिषद की ओर से शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की ओर कदम बढ़ाए गए हैं। शहर में सीसीटीवी लगाने के साथ ही सभी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि शहरवासी पूर्ण रूप से सुरक्षित रह सकें। उन्हें आवागमन में सड़कों पर अंधेरे का सामना न करना पड़े। इसके अलावा शहर को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के लिए शौचालय की व्यवस्था भी जा रही है।
विज्ञापन

कहां-कहां लगेंगे सीसीटीवी
गोहाना के फव्वारा चौक, छोटूराम चौक, परशुराम चौक, मुख्य बाजार, पुराना अड्डा, महम रोड का तिराहा, रोहतक गेट, बरोदा चौक, सेक्टर-7 चौक, बस अड्डा के पास सहित अन्य मुख्य जगहों पर सीसीटीवी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के प्रमुख स्थानों पर जल्द सीसीटीवी लगाने का काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल सीसीटीवी लगाने के लिए 30 जगह चिन्हित की गई हैं। इन जगहों में बदलाव भी किया जा सकता है। सीसीटीवी का कंट्रोल रूम पुलिस उपायुक्त व नगर परिषद कार्यालय में बनाया जाएगा।
- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed