फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The cattle were stuffed in the canter, six were found dead and 13 were found alive

Sonipat News: कैंटर में ठूंस-ठूंसकर भरे थे गोवंश, छह मृत तो 13 जिंदा मिले

Sat, 01 Feb 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The cattle were stuffed in the canter, six were found dead and 13 were found alive
फोटो 25- सोनीपत के खरखौदा के गांव रोहणा में पकड़े गए कैंटर में ठूंस-ठूंसकर भरे गोवंश। संवाद - फोटो : mathura
खरखौदा। मेरठ से लोहारू जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर गांव रोहणा में कुछ युवकों ने एक कैंटर को रुकवाकर जांच की तो उसमें ठूंस-ठूंसकर गोवंश भरे मिले। युवक चालक व उनके सहयोगी से कुछ पूछते, उससे पहले ही दोनों कैंटर छोड़कर भाग गए। कैंटर में भरे गोवंशों में छह की मौत हो चुकी थी, जबकि 13 जिंदा मिले। जिन्हें खरखौदा नंदीशाला छुड़वाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोनीपत के मालवीय नगर निवासी आनंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सांपला की तरफ से खरखौदा में एक कैंटर एंट्री करेगा, जिसमें गोवंश हो सकते हैं। उन्होंने अपनी साथी सचिन व निशांत को साथ लिया और रोहणा गांव में पहुंचकर सांपला की तरफ से आने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। जब उन्होंने एक कैंटर को रुकने का इशारा किया और अपनी कार को सामने लगाया तो चालक ने कैंटर रोका और अपने साथी के साथ कैंटर से उतरकर भाग गए। उन्होंने कैंटर की जांच की तो उसमें 19 गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे मिले। इनमें छह की मौत भी हो चुकी थी। मामले से पुलिस को अवगत करवाया गया। मौके पर पुलिस के आने पर खरखौदा की नंदीशाला में कैंटर को पहुंचाकर गोवंश उतरवाए।
विज्ञापन

कैंटर के चेसी व इंजन नंबर भी मिटाए मिले
कैंटर की जांच न चेसी नंबर मिला और न ही इंजन नंबर। दोनों नंबरों को शातिराना तरीके से ग्राइंड मशीन से मिटाया गया है। आशंका है कि गोकशी के लिए इस कैंटर का प्रयोग किया जा रहा था, ताकि पकड़े जाने पर पहचान न हो सके। ऐसे में हो सकता है कि कैंटर पर मिला उत्तराखंड का नंबर भी नकली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराबी आने पर रोका कैंटर, पेट्रोलिंग टीम ने जांच की तो मिले गोवंश
केएमपी एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई के पास भी शुक्रवार दोपहर को एक कैंटर खड़ा मिला। एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम कैंटर के पास जाने लगी तो चालक उन्हें देखकर भाग गया। पेट्रोलिंग टीम ने कैंटर की जांच की तो उसमें 12 गोवंश मिले। कैंटर में कुछ खराबी आने पर चालक ने उसे रोका था। पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि पकड़ में आया कैंटर भी रोहणा में गोवंश से भरे कैंटर के साथ ही होगा, जो कुछ आगे चलकर केएमपी तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed