फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The cases of love jihad are increasing due to the flexibility of the law: Upendra Muni

कानून के लचीलेपन से बढ़ रहे लव जेहाद के मामले : उपेंद्र मुनि

Fri, 16 Dec 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
The cases of love jihad are increasing due to the flexibility of the law: Upendra Muni
भगवान प्रेम सुख मंदिर, मोहम्मदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में केसर तिलक रस्म के दौरान वैरागन ईशिक? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। रत्न शास्त्री उपेंद्र मुनि महाराज का कहना है कि कानून के लचीलेपन के कारण लव जेहाद के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। बच्चों को रोकने-टोकने में भी कई कानून बनाए गए हैं। दुष्कर्म के मामलों को क्यों नहीं रोका जा सकता। जागरूकता का प्रयास किया जाए कि लड़का व लड़की अपनी ही जाति में विवाह करें, क्योंकि हर जाति का रहन-सहन व खानपान अलग-अलग है। अगर दोनों एक ही जाति में विवाह करते हैं तो झगड़े कम होंगे।
विज्ञापन

श्रद्धा हत्याकांड पर जताई चिंता, कहा-राजनीतिक संरक्षण के चलते बढ़ रहे अपराध
मोहम्मदाबाद में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड पर चिंता जताते हुए कहा कि राजनीतिक संरक्षण के चलते आज अपराध व इस तरह के मामलों में इजाफा हो रहा है। जिला प्रशासन अपराधी को पकड़ तो लेता है, लेकिन उसको छुड़वाने के लिए मंत्रियों व नेताओं के फोन आने शुरू हो जाते हैं। लोगों की सेवा व सुरक्षा करने वाले जब अपराधियों की सुरक्षा करेंगे, तो इस तरह के अपराध आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुई चीनी व भारत के सैनिकों की झड़प पर कहा कि देश की सुरक्षा करने के लिए देश की सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करना चाहिए।
विज्ञापन

‘10 फीसदी राजनेताओं को भी राजनीति का ज्ञान नहीं’
उन्होंने कहा कि देश के वर्तमान सांसदों व विधायकों में से 10 फीसदी राजनेताओं को भी राजनीति का बेहतर ज्ञान नहीं है। मैं जिन सांसदों व विधायकों से मिला हूं, उनमें से किसी ने भी कोई राजनीतिक शास्त्र नहीं पढ़ा। उन्होंने कहा कि राजनीति एक धर्म है। राजनेताओं को अपने अभिभाषण में अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। विशुद्ध राजनीति के लोग छोटी बातें नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 दिसंबर को गांव मोहम्मदाबाद में दीक्षा ग्रहण करेंगी दिल्ली की वैरागन ईशिका जैन
उन्होंने बताया कि गांव मोहम्मदाबाद स्थित भगवान प्रेम सुख मंदिर में 18 दिसंबर को सुबह 9 बजे दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान पारसनाथ व गुरु प्रेम सुख की जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली निवासी वैरागन ईशिका जैन भागवत दीक्षा ग्रहण करेंगी। कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
17 दिसंबर को होगी ईशिका की मेहंदी रस्म
भगवान प्रेम सुख मंदिर, मोहम्मदाबाद में वैरागन ईशिका जैन की केसर तिलक रस्म अदा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्घालुओं ने महासाध्वियों के नेतृत्व में वैरागन ईशिका को केसर तिलक लगाया। इस दौरान आयोजन समिति की मीडिया प्रभारी वकील जैन ने कहा कि 17 दिसंबर को दोपहर बाद 2 बजे वैरागन ईशिका जैन की मेहंदी रस्म का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विधायक मोहनलाल बड़ौली, सुरेंद्र पंवार, जयवीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व भाजपा नेता राजीव जैन शामिल होंगे।
दीक्षा समारोह में पहुंचेंगे अनेक जैन मुनि और महासाध्वी
गांव मोहम्मदाबाद स्थित भगवान प्रेम सुख मंदिर में 18 दिसंबर को रत्न शास्त्री उपेंद्र मुनि महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुख दर्शन मुनि महाराज, महादेव मुनि महाराज, इंद्रेश मुनि महाराज, प्रशांत मुनि महाराज व सहदेव मुनि महाराज पहुंचेंगे। इनके अलावा महासाध्वी वंदना महाराज, दिव्या महाराज, अनुप्रेक्षा महाराज व हर्षाली महाराज भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

22 वर्ष की उम्र में संन्यास के पथ पर आगे बढ़ेंगी ईशिका
ईशिका जैन दिल्ली के शाहदरा की निवासी हैं। इनका जन्म 11 नवंबर, 2000 को हुआ। पिता राजीव जैन व माता मनीषा जैन हैं। 18 दिसंबर को ईशिका जैन दीक्षा उपेंद्र मुनि महाराज, दादी गुरुणी विजय कुमारी महाराज व वंदना महाराज के सानिध्य में ग्रहण करेंगी और संन्यास के पथ पर आगे बढ़ेंगी।

 सोनीपत में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते जैन मुनि उपेंद्र महाराज। संवाद

सोनीपत में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते जैन मुनि उपेंद्र महाराज। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed