फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The accused in the murder of former Ranji player Ramkaran is still absconding from the police.

Sonipat News: पूर्व रणजी खिलाड़ी रामकरण की हत्या का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Thu, 06 Nov 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The accused in the murder of former Ranji player Ramkaran is still absconding from the police.
फोटो : 16 : रामकरण की हत्या के बाद हाथ में पिस्तौल लिए भाग रहा सुनील लंबू। वीडियो ग्रैब
गन्नौर। चुनावी रंजिश में पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर पूर्व रणजी ट्राफी क्रिकेटर रामकरण शर्मा की गोली मारकर हत्या की वारदात पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। मामले के सियासी रंग लेने के बाद पुलिस पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दबाव है, लिहाजा आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस ने पूरी रात दबिशें दी। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

आरोपी को संरक्षण देने वालों को भी पुलिस चिह्नित कर रही है। हत्या के समय का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में आरोपी हत्या के बाद हाथ में पिस्तौल लिए भागता नजर आ रहा है। शास्त्री नगर में पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर और पूर्व क्रिकेटर रामकरण शर्मा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनील लंबू का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन

फुटेज में सुनील रामकरण पर फायरिंग करने के बाद हाथ में पिस्तौल लिए गलियों की ओर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक और फुटेज सामने आई है जिसमें गोली लगने से घायल हुए रामकरण को लोग अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहे हैं। उधर तीन दिन बीतने के बाद भी सुनील लंबू पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। हालांकि पुलिस ने सुनील लंबू की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के सभी बैंक खाते और पासपोर्ट फ्रीज कर दिए हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके इसके लिए तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं हैं। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि वारदात से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। इस मामले में एक कार चालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उसकी कार में ही सुनील लंबू वारदात को अंजाम देने के बाद बहालगढ़ तक गया था। एसीपी ऋषिकांत का कहना है कि हत्यारोपी सुनील लंबू की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


डीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके थे रामकरण
80 के दशक में रामकरण रणजी ट्राफी में हरियाणा की टीम का हिस्सा रहे। वर्तमान में उभरते हुए खिलाड़ियों को कोचिंग देने का काम कर रहे थे। इसके अलावा वे जिला सोनीपत क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। यही वजह है कि वारदात के बाद सियासत से लेकर खेल मैदान से जुड़े लोगों में घटना से रोष हैं। पुलिस पर जल्द जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव है।

फोटो : 16 : रामकरण की हत्या के बाद हाथ में पिस्तौल लिए भाग रहा सुनील लंबू। वीडियो ग्रैब

फोटो : 16 : रामकरण की हत्या के बाद हाथ में पिस्तौल लिए भाग रहा सुनील लंबू। वीडियो ग्रैब

फोटो : 16 : रामकरण की हत्या के बाद हाथ में पिस्तौल लिए भाग रहा सुनील लंबू। वीडियो ग्रैब

फोटो : 16 : रामकरण की हत्या के बाद हाथ में पिस्तौल लिए भाग रहा सुनील लंबू। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed