फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Temperature@2.4..life became cold, fog stopped the speed

Sonipat News: तापमान<bha>@</bha>2.4..ठिठुर गया जनजीवन, कोहरे ने रोकी रफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Temperature@2.4..life became cold, fog stopped the speed
सोनीपत में कोहरे के बीच स्कूल जाने के लिए तैयार विद्यार्थी बस का इंतजार करते हुए। संवाद
सोनीपत। सर्दी का सितम चरम पर पहुंचने लगा है। कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित होकर रह गया है। कोहरे के कारण दृश्यता तड़के 10 मीटर तक रही, जिससे हाईवे पर वाहन धीमी गति से चले। हालांकि शीतलहर चलने सुबह तक दृश्यता बढ़ते 50 मीटर से अधिक हो गई थी। जिससे वाहन चालकों ने राहत महसूस की। मंगलवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। तापमान रिकार्ड 2.4 डिग्री तक गिरने से लोग कांपने को मजबूर हो गए। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी चार दिन तक कोहरा से निजात मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

सोमवार देर रात से छाया कोहरा मंगलवार सुबह करीब 12 बजे छट सका। जिसके बाद निकली धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शीतलहर चलने से लोगों को खासी मुसीबत हुई। छह किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर में लोग कांपते रहे। प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 233 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 162 दर्ज किया था। जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कहीं फायदा तो कहीं मुसीबत बढ़ा रहा कोहरा
जिले में छाई कोहरे की चादर से जनजीवन प्रभावित है। ठंड बढ़ने से गेहूं व रबी की फसलों को जहां फायदा पहुंचेंगा वहीं वाहन चालकों के लिए यह मुसीबत बन रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगे हैं। मंगलवार दोपहर को शीतलहर चलने व धूप निकलने से कोहरे का प्रभाव कुछ कम हुआ था, लेकिन शाम करीब साढ़े सात बजे से दोबारा कोहरे की चादर फैलने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में कोहरे का असर गहराया हुआ है। दोपहर को धूप निकलने से आंशिक राहत मिली थी। मंगलवार का दिन सर्द सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। हवा का दबाव कम होने से जिले में देर शाम को कोहरे का प्रभाव फिर से गहराने लगा था। जिले में चार दिन तक कोहरे का प्रभाव बने रहने के आसार बने हुए हैं।
डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed