फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager was murdered by strangulation after committing misdeeds

Sonipat News: कुकर्म करने के बाद गला दबा कर की थी किशोर की हत्या

Thu, 07 Dec 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teenager was murdered by strangulation after committing misdeeds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांधी नगर में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने किशोर के साथ कुकर्म किया था। जिसके बाद किशोर की गला दबा कर हत्या कर दी थी। पुलिस अब रिमांड अवधि के दौरान किशोर के कपड़े व कड़ा बरामद करने का प्रयास करेगी।

गन्नौर निवासी 17 वर्षीय किशोर 29 नवंबर को गुमड रोड स्थित गार्डन में शादी समारोह में गया था। जिसके बाद वह वापस नही लौटा। 4 दिसंबर को उसका शव अर्धनग्न अवस्था में सैनी कालोनी में खाली प्लाॅट में पड़ा मिला था। किशोर के पिता ने जितेंद्र उर्फ लिली व उसके साथियों पर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र उर्फ लिली व उसके साथी सुरेंद्र उर्फ छमका को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। जांच अधिकारी एसआई सुलतान सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया है कि किशोर से रुपये छीने थे और कुकर्म करने के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को खाली प्लाॅट में छोड़ कर चले गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed