फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager and young woman go missing from different locations.

Sonipat News: अलग-अलग स्थानों से किशोर व युवती लापता

Thu, 09 Jul 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager and young woman go missing from different locations.
खरखौदा। थाना क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से एक किशोर और एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों ने उनकी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-1 निवासी मुकेश ने खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका 17 वर्षीय बेटा पारस 2 जुलाई की रात करीब 10 बजे स्कूल बैग लेकर घर से निकला था। वह प्लॉट में पढ़ाई करने की बात कहकर गए था लेकिन न तो वहां पहुंचे और न ही घर लौटा। मुकेश ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को छिपा रखा है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में एक युवती 6 जुलाई की सुबह घर से निजी अस्पताल में काम पर जाने के लिए निकली थी। वह शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन बंद मिला। अस्पताल में पता चला कि युवती उस दिन काम पर नहीं पहुंची थी। परिजनों ने पुलिस से युवती की तलाश करने की मांग की है। उनका कहना है कि कोई उन्हें बहकाकर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed