फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   teachers welcome haryana budget

बजट : स्कूलों में नए सत्र से कौशल शिक्षा होगी लागू, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Thu, 23 Feb 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
teachers welcome haryana budget
सोनीपत। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के लिए बेहतर कदम उठाने की घोषणा बजट में की गई है। स्कूलों में विद्यार्थियों को नए सत्र से कौशल शिक्षा पढ़ाई जाएगी। जिससे विद्यार्थियों को काम के प्रति कुशल बनाया जाएगा। सरकारी स्कूलों की ड्यूल डेस्क की आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। शिक्षकों ने सरकार के इस बजट को बेहतर बताया है।
विज्ञापन


सरकार ने कौशल शिक्षा को स्कूल शिक्षा से समेकित कर शैक्षणिक स्तर 2023-24 से कक्षा छठी से आठवीं तक में भी कौशल शिक्षा देने की घोषणा की है। स्कूलों में कौशल शिक्षा को बढ़ावा के लिए कौशल विशेषज्ञ शिक्षक की भी नियुक्त का भी प्रावधान किया जाए। इसके विद्यार्थी अपने कार्य में कुशल तकनीक हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

- दिनेश छिक्कारा, शिक्षक
स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से अधिकतर सरकारी स्कूल में ड्यूल डेस्क प्रदान किए गए है। अन्य सरकारी स्कूलों में इस कार्यक्रम का विस्तार करने करने की घोषणा बजट में हुुई है। ड्यूल डेस्क मिलने के बाद स्कूल में किसी विद्यार्थी को जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेद सिंह, शिक्षक
नई शिक्षा नीति लागू करने के बाद सरकार की ओर से योजना को विस्तार किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और आगे बढ़ाने के लिए कौशल शिक्षा भी दी जाएगी। सरकार की ओर से बजट में की गई घोषणा सराहनीय है।

- कृष्ण वत्स, सेवानिवृत्त शिक्षक
स्कूलों में कौशल शिक्षा हासिल करने के बाद विद्यार्थी विदेश में प्लेसमेंट की आवश्यकताओं और कौशल की जरूरतों को पूरा का सकेगा। विदेश में रोजगार पाने के लिए विद्यार्थियों के लिए कौशल शिक्षा बहुत जरूरी है। इससे बेरोजगारी में भी कमी आएगी।
- डॉ. नीलम सांगवान, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed