फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers honored the Deputy District Education Officer

Sonipat News: शिक्षकों ने उप जिला शिक्षा अधिकारी को किया सम्मानित

Wed, 18 Feb 2026 07:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Feb 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers honored the Deputy District Education Officer
गोहाना में उप जिला शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल को सम्मानित करते ​शि​क्षक। स्रोत : पाठक 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। गोहाना, मुंडलाना और कथूरा खंड के शिक्षकों ने उप जिला शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल को सम्मानित किया। हाल ही में सरिता खनगवाल ने खंड शिक्षा अधिकारी महम, रोहतक से पदोन्नत होकर सोनीपत में उप जिला शिक्षा अधिकारी बनी हैं।

उनके सम्मान में सेक्टर-7 गोहाना में शारीरिक शिक्षक देवेंद्र मान के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा शिक्षक संघ के उप प्रधान जगदीश, रामेहर कुंडू, रणजीत सिंह, राजेश जागलान, केमिस्ट एसोसिएशन गोहाना के प्रधान प्रदीप चहल और समाजसेवी ओमप्रकाश सांगवान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी के साथ खंड शिक्षा अधिकारी कथूरा लवल किशोर, प्रिंसिपल धर्मेंद्र खटक, नीलम और आरती चहल का फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, जबकि देवेंद्र मान, सुनील दत्त, सुनील भावा, अनिल, संदीप मलिक और प्रवेश ने अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दलबीर खुंडिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed