फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teacher beat up sixth grade student in private school

निजी स्कूल में छठी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने पीटा

Thu, 29 Sep 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teacher beat up sixth grade student in private school
राई। बहालगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में छठी कक्षा के एक छात्र की शिक्षक ने पिटाई कर दी। छात्र के कान में भी दर्द हो रहा है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता का दावा है कि बेटे के कान का पर्दा फट गया। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव दीपालपुर निवासी दयानंद ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा आइस गांव में एक निजी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र है। स्कूल में शिक्षक ने 24 सितंबर को बेटे की पिटाई कर दी। इस पर आइस ने घर आकर कान में दर्द होने की शिकायत की। उसका कान का पर्दा फट गया था। उसको अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने पिटाई से पांच स्थान पर चोट लगी होना दर्शाया है। उसने अस्पताल से आने के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस ने मारपीट करने और 75 जुवेनाइल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निजी स्कूल में छात्र की पिटाई करने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।- इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed